Ballia Shooting Case: बलिया मर्डर केस का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ में गिरफ्तार, BJP विधायक सुरेंद्र सिंह भी तलब

  • Follow Newsd Hindi On  
UP Police STF arrests the main accused of Ballia incident, Dhirendra Singh, from Lucknow

Ballia Shooting Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह (Dhirendra Pratap Singh) को यूपी STF ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। धीरेंद्र की तलाश में यूपी पुलिस की 12 से भी ज्यादा टीमें जुटी थी।

एक दिन पहले धीरेंद्र ने एक वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया था और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। धीरेंद्र  के आलावा दो अन्य नामदज आरोपी संतोष यादव और अमरजीत यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


इस मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के अलावा अभी तक कुल 10 (5 नामजद,5 अन्य)  आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सूचना के  यूपी मुताबिक STF की टीम मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को बलिया लेकर जाएगी और स्थानीय पुलिस को सौंप देगी, फिर इस मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

इससे पहले, यूप पुलिस ने बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह पर इनाम राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया था। अब तक 8 नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 7 की गिरफ्तारी हुई थी। इसके साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आरोपी के पक्ष में बयानबाजी कर रहे बलिया के बैरिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह को प्रदेश मुख्यालय में तलब किया है। 

पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। धीरेंद्र सिंह से पहले सिर्फ दो नामजद आरोपियों देवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया जा सका था।


ये दोनों मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई हैं। बताया ये भी जा रहा है कि फरार मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह सेना का रिटायर्ड जवान है। वह भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष भी है। ऐसे में इस मामले में और क्या खुलासे होंगे इस पर सभी की नज़रे बनी है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)