उप्र : भाजपा की आज 52 लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं

  • Follow Newsd Hindi On  
उप्र : भाजपा की आज 52 लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंगलवार को 52 लोकसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जनसभाएं करने जा रही है जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, संगठन के पदाधिकारी विभिन्न जगहों पर हिस्सा लेकर अपने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित के अनुसार अमित शाह मंगलवार को मुरादाबाद में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर और वाराणसी में विजय संकल्प सभाओं को संबोधित करेंगे तो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी और फूलपुर की सभाओं को संबोधित करेंगे। डॉ. दिनेश शर्मा कन्नौज और अमेठी में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय चंदौली, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जौनपुर और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अमरोहा में संकल्प सभाएं संबोधित करेंगे। इनके अलावा अन्य क्षेत्रों में संगठन के राष्ट्रीय, प्रांतीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियोंके साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों की सभाएं आयोजित की गई हैं।


इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मेरठ जाने की भी संभावना है। वहां वे बैठक कर चुनावी स्थिति को समझेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी रह सकते हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)