पूर्व PM चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने राज्‍यसभा और सपा से दिया इस्‍तीफा, भाजपा में हुए शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  

पूर्व PM चंद्रशेखर के बेटे और सपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सोमवार को राज्यसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था। वहीं आज मंगलवार को नीरज शेखर भाजपा में शामिल हो गए। नीरज शेखर का राज्यसभा कार्यकाल नवंबर 2020 तक था। कहा जा रहा है नीरज शेखर को भाजपा 2020 में यूपी से राज्यसभा में भेज सकती है।

बता दें कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर अखिलेश यादव के करीबियों में गिने जाते रहे हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान बलिया सीट से उनका मैदान में उतरना लगभग तय था। हालांकि अंतिम समय में पार्टी ने उनका टिकट काटकर सनातन पांडेय को प्रत्याशी बनाया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही नीरज पार्टी से नाराज चल रहे थे।


नायडू ने इस्तीफा स्वीकार किया

उधर, राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद शेखर ने इसे व्यक्तिगत कारण बताया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से और स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि सभापति नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि इस संबंध में अभी समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

2007 में पहली बार पहुंचे संसद

उधर, अब यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि शेखर जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें यूपी से 2020 में राज्यसभा भेज सकती है। पिता चंद्रशेखर की देहांत के कारण खाली हुई बलिया सीट पर 2007 के उपचुनाव में शेखर सपा के टिकट पर ही चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

2014 के चुनाव में हुई थी हार

2009 लोकसभा चुनाव में वह इस सीट से एक बार फिर जीतने में सफल रहे थे। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में शेखर भी इस सीट पर चुनाव हार गए थे। बाद में समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था।



लोकसभा चुनाव के बाद सपा के खिलाफ मायावती के तेवर गरम, अखिलेश नरम!

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)