बिहार : प्रेमिका को किया वीडियो कॉल, बात करने से इंकार पर प्रेमी ने खुद को मारी गोली

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार : प्रेमिका को किया वीडियो कॉल, बात करने से इंकार पर प्रेमी ने खुद को मारी गोली

प्यार में पागल एक युवक ने गर्लफ्रेंड के बात करने से इंकार करने पर खुद को गोली मार ली। युवक ने वीडियो कॉल किया, लेकिन नाराज गर्लफ्रेंड ने बात करने से इनकार कर दिया। इससे खफा होकर उसने कार में वीडियो कॉल के दौरान लड़की के सामने ही गोली मार कर अपनी जान दे दी। घटना बिहार के पटना में हुई है।

मृत युवक रूपक कुमार पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर का निवासी था। उसके पिता विजय कुमार गुप्ता आर्मी से रिटायर होने के बाद फिलहाल झारखंड के गुमला में सैप जवान हैं।


गर्लफ्रेंड के घर के पास किया सुसाइड

मिली जानकारी के अनुसार रूपक रविवार की सुबह कार से श्रीकृष्ण नगर पहुंचा। वहां पार्क के सामने ही किराए के मकान में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। वह पहले उसके घर के बाहर गया। कुछ देर बाद पार्क की दीवार से सटाकर कार खड़ी कर दी। एक घंटे बाद उसने कार में ही खुद को कनपटी में गोली मार ली। पुलिस जब जांच को पहुंची तो कार स्टार्ट थी। कार का एसी भी चालू था और सभी दरवाजे बंद थे।

यह था घटना का कारण

बताया जा रहा है कि पटना के एक कॉलेज में फर्स्‍ट ईयर का छात्र रूपक व 12वीं की एक छात्रा के बीच दो सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रूपक को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड इन दिनों किसी और से बातचीत कर रही है। इससे वह डिप्रेशन व गुस्‍से में था।

रूपक ने रविवार को जब अपनी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर जाकर उससे वीडियो कॉल पर संपर्क किया तो उसने बात करने से इनकर कर दिया। इसके बाद उसने खुद के वहीं गोली मार ली।


वहीं बुद्धा कॉलोनी के थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग में धोखा खाने पर नाराज छात्र ने खुद को गोली मारी है। इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)