उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रकाश पंत का निधन, 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

  • Follow Newsd Hindi On  

उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रकाश पंत का अमेरिका के टेक्सास में बुधवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे। वह हाल ही में इलाज के लिए अमेरिका गए थे।

पिथोरागढ़ में पैदा हुए पंत बाद में जिले से विधायक निर्वाचित हुए। वह पेशे फार्मासिस्ट थे।


पंत फरवरी में 2019-20 के लिए विधानसभा में बजट पेश करते समय बेहोश हो कर गिर पड़े थे। उसके बाद से वह सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई दिए।

सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका जाने से पहले पंत ने अपने विभाग (वित्त एवं संसदीय मामले) की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंप दी थी।

पूर्व की भाजपा सरकार (2007-12) में भी वित्त मंत्रालय पंत के ही पास था। उन्हें 9 नवंबर, 2000 में बने पहाड़ी राज्य के तत्काल बाद गठित विधानसभा का अंतरिम अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।


मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने एक युवा साथी को खो दिया। उन्होंने कहा कि पंत एक डायनामिक नेता थे और हमेशा मुस्कुराते रहते थे।

उनके निधन पर राज्य में तीन दिनों के शोक की घोषणा की गई है। गुरुवार को राजकीय अवकाश भी घोषित किया गया है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)