अभिनेता वीजू खोटे का निधन, फिल्म शोले में कालिया के किरदार से हुए थे मशहूर

  • Follow Newsd Hindi On  
अभिनेता वीजू खोटे का निधन, फिल्म शोले में कालिया के किरदार से हुए थे मशहूर

बॉलीवुड अभिनेता वीजू खोटे (Viju Khote) का सोमवार को निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। वीजू खोटे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वीजू ने मशहूर फिल्म शोले में कालिया का किरदार निभाया था। इसमें गब्बर सिंह (अमजद खान) के साथ उनका डायलॉग ‘तेरा क्या होगा कालिया’ काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में वीजू का निभाया राबर्ट का किरदार भी काफी चर्चित रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब तबीयत के चलते उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें वापस घर लाया गया था। मगर सोमवार सुबह 6.55 मिनट पर घर पर किडनी फेल हो जाने के चलते उनका निधन हो गया। वीजू खोटे का अंतिम संस्कार आज दक्षिण मुम्बई के चंदनवाड़ी श्मशान गृह में सुबह 11.30 बजे किया जाएगा।


वीजू खोटे ने 300 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा, उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया। उन्होंने अपने करियर में चाइनागेट, मेला, अंदाज अपना अपना, गोलमाल-3, अतिथि तुम कब जाओगे और नगीना जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया।


साउथ के मशहूर कॉमेडियन वेणु माधव का निधन, ये बीमारी बनी मौत की वजह


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)