Vinod Mehra Death Anniversary: अभिनेत्री रेखा संग थे विनोद मेहरा के अफेयर के चर्चे

  • Follow Newsd Hindi On  
Vinod Mehra Death Anniversary: अभिनेत्री रेखा संग विनोद मेहरा के अफेयर के थे चर्चे

विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी, 1945 को पंजाब में हुआ था।विनोद मेहरा ने महज 13 साल की उम्र में फिल्म ‘रागिनी’ में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। उन्होंने नागिन, जानी दुश्मन, घर, स्वर्ग नर्क, साजन बिना सुहागन, एक ही रास्ता, अनुरोध, अमर दीप और बेमिसाल जैसी फिल्मों काम किया था। 30 अक्तूबर 1990 को विनोद मेहरा को आखिरी हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 45 साल थी।

विनोद मेहरा को हीरो का दोस्त, पुलिसवाला, वकील, भाई, पिता और अंकल जैसे किरदार के लिए जाना जाता था। वो खुद को मेनस्ट्रीम अभिनेता के तौर पर भले ही स्थापित नहीं कर पाए थे लेकिन बॉलीवुड में उनकी एक खास जगह थी।


अपनी निजी जिंदगी की वजह से विनोद मेहरा हमेशा चर्चा में रहे। उनकी पहली शादी फिल्म अभिनेत्री मीना ब्रोका से हुई। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही मेहरा को पहला हार्ट अटैक पड़ा। इसके बाद उनकी निजी जिंदगी बदल गई। आगे चल कर दोनों का तलाक हो गया।

मीना से अलग होने के बाद अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से साथ विनोद मेहरा का अफेयर रहा। ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि दोनों का ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका।

इसके बाद विनोद खन्ना का नाम रेखा से जुड़ा। खबरों के मुताबिक विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद ये रिश्ता भी खत्म हो गया। आगे चल कर विनोद मेहरा ने किरण नाम की एक लड़की से शादी कर ली। दोनों का ये रिश्ता अंत तक चला। दोनों को एक बेटा और बेटी हुई।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)