इतिहास में 15 मई- महान क्रांतिकारी सुखदेव का 1907 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 15 मई- महान क्रांतिकारी सुखदेव का 1907 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 15 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत 1918 में हुई।
  • दुनिया की पहली एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने ऑकलैंड–शिकागो फ्लाइट में 1930 को उड़ान भरी।
  • पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूजपेपर 1925 में शुरू किया गया।
  • ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड 1948 में बनाया।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला 1993 में किया।
  • एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला 1995 बनीं।
  • कुवैती सरकार द्वारा 1999 में महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2002 मे इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
  • ‘आर्सेनल फुटबॉल क्लब’ इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम 2004 में बनी।
  • 20 साल के बाद 2005 में कनाडा में भारत का विमान उतरा।
  • श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया। भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला 2008 में बनीं।
  • कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत 2008 में बना।

15 मई को जन्मे व्यक्ति

  • प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता देवेन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 1817 में हुआ।
  • महान् क्रांतिकारी शहीद क्रान्तिकारी सुखदेव का जन्म 1907 में हुआ।
  • भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म 1923 में हुआ।
  • भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म 1933 में हुआ।
  • आज ही के दिन बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दिक्षित का जन्म 1967 में हुआ था।
  • भारतीय नौसेना के जांबाज महेन्द्रनाथ मुल्ला अफसरों में एक उनका जन्म 1926 में हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर का जन्म 1892 में हुआ।

15 मई को हुए निधन

  • प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का निधन 1958 में हुआ।
  • भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़’ के.एम.करिअप्पा का निधन 1993 में हुआ।
  • राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत निधन 2010 में हुआ।

इतिहास में 14 मई- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का 1923 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)