इतिहास में 16 अप्रैल- महान हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन का 1889 में जन्म, भारत की पहली रेल 1853 में चली

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 16 अप्रैल- महान हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन का 1889 में जन्म, भारत की पहली रेल 1853 में चली

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 16 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

16 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • भारत में 1853 में मुंबई से ठाणे के बीच पहली रेल चली थी।
  • जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी जी ने 1919 में आज ही के दिन उपवास की घोषणा की।
  • जर्मनी-रूस के बीच 1922 में इटली में एक समझौता हुआ जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है।
  • एक सोवियत पनडुब्बी के कारण 1945 में जर्मन रिफ्यूजी शिप डूब गया था, जिसकी वजह से 7000 लोग मर गए थे।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध में 1945 के दौरान अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुस गयी।
  • रेड आर्मी ने 1945 में बर्लिन की लड़ाई शुरू की।
  • अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने 1992 में इस्तीफा दिया।
  • लंदन में 2008 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।

16 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से ख्याति मिली उनका कंदुकूरी वीरेशलिंगम का 1848 में जन्म।
  • दुनिया को हंसाने वाले महान अभिनेता चार्ली चैपलिन का जन्म 1889 को हुआ।

16 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)