इतिहास में 25 अप्रैल- दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की 1982 में शुरुआत

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 25 अप्रैल- दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की 1982 में शुरुआत

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 25 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

25 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • वाइप्रेस शहर पर फ्रांसीसी सेना ने 1678 में कब्जा कर लिया।
  • जापान की राजधानी टोक्यो में 1867 में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
  • दक्षिण अफ्रीका में 1905 को श्वेतों को मताधिकार मिला।
  • पॉल वाेन हिंडनबर्ग 1925 को जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
  • बेल लैब्स ने 1954 में न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
  • सोडियम परमाणु रिएक्टर 1957 में पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
  • तत्कालीन सोवियत रूस ने 1975 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • जापान के सुरूगा में 1981 में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।
  • दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की 1982 में शुरुआत हुई।
  • जर्मन पत्रिका ‘स्टर्न’ ने 1983 में हिटलर की विवादास्पद डायरी की पहली किस्त छापी थी।
  • बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमिर खान को 2008 को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • ब्रिटेन ने 2013 में सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षाेंं के अंतराल के बाद पुन: खोला।

25 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी आई. एम. विजयन का 1969 में जन्म हुआ।
  • 1904 में साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का जन्म।
  • संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का 1900 में जन्म हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का 1977 में जन्म हुआ।

25 अप्रैल को हुए निधन

  • 2000 में भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का निधन।


इतिहास में 24 अप्रैल- क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का 1973 में जन्म हुआ

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)