इतिहास में 4 मई- भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का 1905 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 4 मई- भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का 1905 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है।वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 4 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना 1780 में हुई।
  • भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से 1854 में जारी हुआ।
  • ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन 1878 में किया था।
  • लंदन में डेली मेल समाचार पत्र का पहला संस्करण 1896 में प्रकाशित हुआ।
  • अमेरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना 1927 में की गई थी, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।
  • पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स 1959 को आयोजित हुआ।
  • ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि 1975 को प्रदान की गई।
  • कोल माइंस डे की घोषणा 1980 में हुई।
  • जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने 1980 में चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
  • चीन ने 1983 को परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण 1989 में हुआ।
  • मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 2003 में 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

4 मई को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म 1767 में हुआ।
  • कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. सी. रेड्डी का जन्म 1902 में हुआ।
  • भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म 1905 में हुआ।
  • “शार्क लेडी” के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म 1922 में हुआ।

4 मई को हुए निधन

  • मैसूर राज्य के शासक टीपू सुल्तान का निधन 1799 में हुआ।
  • भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन 1957 में हुआ।
  • मार्शल टीटो का निधन यूगोस्लाविया में 1980 को हुआ।
  • विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन 2008 में हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)