Jharkhand New Logo: झारखंड (Jharkhand)सरकार को आज अपना नया प्रतीक चिन्ह मिल गया है। सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के नए प्रतीक चिन्ह का अनावरण कर दिया है। साल 2000 में झारखंड में अलग राज्य बनने के बाद से अबतक जिस प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल हो रहा था, उसमें स्वास्तिक चिन्ह बना हुआ था।
झारखंड का नया राज्य चिन्ह का विन्यास वृत्ताकार है, जो राज्य की प्रगति का प्रतीक है। इस नए प्रतीक चिन्ह में सबसे पहले बाहर की तरफ गोलाई में झारखंड सरकार लिखा है। इसके बाद इसमें हाथी और पलाश के फूल भी नज़र आ रहे है इसके बाद सौरा चित्रकारी दिखाई देगी और वृत के मध्य में अशोक स्तंभ है।
आज झारखण्ड राज्य को मिला समृद्ध विरासत को प्रतिबम्बित करता नया प्रतीक चिन्ह।
यह चिन्ह हमारी संस्कृति को रेखांकित करता है।हमारी अस्मिता का द्योतक और चेतना का प्रतीक है। राज्य के प्राकृतिक परिवेश एवं यहाँ के जीवन दर्शन को अपने में समेटे हुए हमारी पहचान को समग्रता से प्रकट करता है। pic.twitter.com/lF9rqMQkeJ— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) August 14, 2020
झारखंड सरकार का नया प्रतीक चिन्ह राज्य भर में 15 अगस्त को लागू हो जाएगा। प्रतीक चिन्ह के अनावरण के बाद सीएम ने कहा कि पूर्व के राजकीय चिन्ह में बदलाव किया गया है। यह नया चंद्राकार प्रतीक चिन्ह राज्य की संस्कृति, समृद्धि के साथ राज्य के हर कोने का प्रतिनिधित्व करता हुआ दिखाई देगा।
इस नए प्रतीक चिन्ह को राज्य का ताज भी कहा जा सकता है। जिसे देखने के बाद अपने-आप में गौरव महसूस होगा। इससे पहले के राजकीय चिन्ह में इन सभी का आभाव देखने को मिल रहा था। काफी विचार-विमर्श व सुझावों के बाद यह नया प्रतीक चिन्ह बनाया गया है। जिसे राज्य को समर्पित कर दिया गया है।
झारखंड सरकार के नए प्रतीक चिन्ह की विशेषताएं-
हरा रंग: झारखंड के नए प्रतीक चिन्ह में हरा रंग हरी-भरी धरती और वन संपदा को प्रतिबिंबित करता है।
हाथी: राज्य के ऐश्वर्य और प्रचूर प्राकृतिक संसाधनों और समृद्धि को दर्शा रहा है।
पलाश का फूल: राज्य की प्राकृतिक सौंदर्य का परिचायक है।
सौरा चित्रकारी: राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता है।
अशोक स्तंभ: राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह होने के साथ ही उपबंधित शक्तियों के साथ राज्य की संप्रभुता शक्ति का द्योतक है और देश के विकास में झारखंड की भागीदारी को भी प्रदर्शित करता है।