सनी लियोनी का नया वीडियो वायरल, देखें खुद को कैसे रखती हैं फिट

  • Follow Newsd Hindi On  
सनी लियोनी का नया वीडियो वायरल, देखें खुद को कैसे रखती हैं फिट

एडल्ट इंडस्ट्री छोड़कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Meadia) पर खूब एक्टिव रहती हैं। कोरोना (Corona) के वजह से हुए लॉकडाउन (Lockdown) में वो मुंबई छोड़कर अपने लॉस एंजिलिस वाले घर पर चली गई हैं।

खबर है कि सनी जल्दी ही भारत लौटने वाली हैं। बता दें कि सनी अपने पति डेनियल वेबर (Daniel Weber), बेटी निशा कौर वेबर, ट्विन्स नोह-असहर के साथ अपने लॉस एंजिलिस वाले घर पर इस वक्त खूब मस्ती कर रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था जिसमें वो स्विमिंग पूल में अपने परिवार के साथ मस्ती कर रहीं थी।


इस वीडियो को उनके फैंस ने खूब लाइक किया था। लेकिन इन सब के बीच सनी अपने सेहत का ख्याल रखना बिल्कुल भी नहीं भूलतीं। उन्होंने अपने वर्कआउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। इस वीडियो में सनी वो एक्सरसाइज कर रहीं हैं जो उन्हें फिट रखने में मदद करता है। इस वीडियो को भी उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

हो सकता इसे देखकर उनके फैंस को भी फिट रहने की प्रेरणा मिले। सनी ने फिल्म जिस्म 2 (Jism 2) से अपने बॉलीवुड (Bollywood) करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने रागिनी एमएमएस 2 (Ragini MMS 2), लीला एक पहेली (Leela Ek Paheli), हेट स्टोरी 2 (Hate Story 2), जैकपॉट(Jackpot), बलविंदर सिंह फेमस हो गया, शूटआउट एट वडाला, वन नाइट स्टैंड (One Night Stand), रईस (Raees), सिंह इज ब्लिंग जैसी फिल्मों में भी काम किया।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)