RRB Group D Result 2018 Update: आज जारी हो सकता है आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
RRB Group D Result 2018: जानें कब आएंगे नतीजे? मोबाइल पर ऐसे कर सकते हैं चेक

आज आरआरबी ग्रुप डी परिणाम जारी होने की पूरी संभावना है। आज से ही रेलवे की नई 1 लाख 30 हजार पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया है। इसकी वजह यह हो सकती है कि रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट और 1.30 लाख पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक ही दिन नहीं हो सकते। इससे वेबसाइट पर लोड काफी बढ़ जाएगा। वेबसाइट क्रैश हो सकती है। इसलिए हो सकता है कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने नई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया टाल दी हो।

खबरों के मुताबिक एक आरआरबी अधिकारी ने बताया है कि ‘रिजल्ट फरवरी माह में ही जारी होना है। परिणाम तैयार हो चुका है। 28 फरवरी तक यह जारी कर दिया जाएगा।’ अब जब फरवरी माह के खत्म होने में आज ही का दिन बाकी रह गया है तो यह काफी संभव है कि नतीजे माह के अंतिम दिन यानी 28 फरवरी को जारी कर दिए जाएं।


4 महीने पहले हुए इस परीक्षा में लगभग 1.15 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्‍सा लिया था। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 11 जनवरी को RRB Group D की आंसर की जारी की थी।

इन वेबसाइट्स में चेक करें रिजल्ट

Regional RRB RRB Website Link
RRB Mumbai rrbmumbai.gov.in
RRB Chennai rrbchennagi.gov.in
RRB Ranchi rrbranchi.gov.in
RRB Chandigarh rrbcdg.gov.in
RRB Bangalore rrbbnc.gov.in
RRB Ajmer rrbajmer.gov.in
RRB Ahmedabad rrbahmedabad.gov.in
RRB Allahabad rrbald.gov.in
RRB Bhopal rrbbpl.nic.in
RRB Bhubhaneshwar rrbbbs.gov.in
RRB Bilaspur rrbbilaspur.gov.in
RRB Gorakhpur rrbgkp.gov.in
RRB Guwahati rrbguwahati.gov.in
RRB Jammu rrbjammu.gov.in
RRB Kolkata rrbkolkata.gov.in
RRB Malda rrbmalda.gov.in
RRB Muzaffarpur rrbmuzaffarpur.gov.in
RRB Secunderabad rrbsecunderabad.nic.in
RRB Siliguri rrbsiliguri.org
RRB Thiruvananthapuram rrbthiruvananthapuram.gov.in

ये है पे स्केल 
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप डी के कर्मियों को सातवे वेतन आयोग के मुताबिक सैलिरी मिलेगी। उन्हें 18 हजार रुपए प्रति माह सैलेरी मिलेगी। सैलेरी के अलावा उन्हें दूसरे भत्ते भी मिलेंगे। ये भत्ते हैं- महंगाई भत्ता, ट्रैवल अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस, नाइट ड्यूटी के लिए अलाउंस। जिन कैंडिडेट्स ने ज्यादा मार्क्स लाए होंगे उन्हें ज्यादा पे ग्रेड मिलेगा। आरआरबी ग्रुप डी के पे ग्रेड हैं-


पे स्केल 1- 15,600 रुपए से 60,600

पे स्केल 2-  रुपए 29,900 से रुपए 1,04,400 रुपए

पे स्केल 3- 46,800 रुपए से 1,17,300 रुपए

RRB Group D Result 2018 मोबाइल पर ऐसे चेक करें – 

  • ब्राउजर खोलें।
  • ब्राउजर पर अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट खोलें।
  • वेबसाइट पर जाकर ग्रुप डी के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें।
  • रिजल्ट का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

यहां पर दर्ज कराएं शिकायत
आरआरबी द्वारा आंसर की जारी करने के बाद से ही वेबसाइट में काफी ट्रैफिक आ गया है। इसके चलते कई बार वेबसाइट क्रैश हो गई है। वेबसाइट क्रैश होने के कारण कई कैंडिडेट्स आंसर की चेक नहीं कर पाए हैं। ऐसे में ये कैंडिडेट्स ऑफिशियल्स को मेल करके अपनी शिकायत और आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।


RRB Group D Result 2018: कहां और कैसे चेक कर पाएंगे ग्रुप डी का रिजल्ट

RRB Group D Answer Key 2018: रेलवे ग्रुप-डी की आंसर-की इन वेबसाइट्स से कर सकते हैं डाउनलोड

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)