इंदौर से सांसद रहीं सुमित्रा महाजन नहीं लड़ेंगी चुनाव, कहा- पार्टी में है असमंजस की स्थिति

  • Follow Newsd Hindi On  
इंदौर से सांसद रहीं सुमित्रा महाजन नहीं लड़ेंगी चुनाव, कहा- पार्टी में है असमंजस की स्थिति

लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन  ने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। इसका ऐलान उन्होंने पार्टी को पत्र लिखकर किया है। महाजन ने इंदौर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी की घोषणा में अर्निणय की स्थिति पर सवाल खड़ा करते हुए शुक्रवार को कहा कि अब वह आम चुनाव नहीं लड़ेंगी।

आठ बार लोकसभा में सांसद रहीं महाजन ने दिल्ली में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सवाल किया कि भाजपा ने आज तक इंदौर में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यह अर्निणय की स्थिति क्यों है? संभव है कि पार्टी को निर्णय लेने में कुछ संकोच हो रहा है। उन्होंने यह रेखांकित किया कि वह इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठों से पहले ही चर्चा कर चुकी हैं।


1shcr5hg

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)