सपना चौधरी को कौन नहीं जनता है। सपना ने एक हरियाणवी डांसर के तौर पर देश भर में अपनी पहचान बनाई, जिसे ‘बिग बॉस 11’ ने और बड़ा बना दिया। आज देश भर में उनके लाखों फैंस हैं और जगह- जगह उनके डांस शोज होते रहते हैं, जो सुपरहिट साबित होते हैं।
आये दिन सपना चौधरी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने हॉट फोटोशूट को लेकर तो कभी उनके डांसिंग वीडियो की वजह से उनके राजनीती से जुड़ने की खबरें भी आती रहती हैं, लेकिन सपना के फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार उनके डांस शोज का रहता है। लेकिन क्या आपको पता है अपने डांस से सभी को दीवाना बना चुकी सपना एक शो के लिए कितनी फीस लेती हैं?
एक शो के लिए सपना काफी हाई फीस चार्ज करती हैं। सपना घंटों के हिसाब से फीस लेती हैं। खबरों के अनुसार, 2-3 घंटे डांस करने के लिए वह 1 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये लेती हैं। सपना की डिमांड आज पूरे देश में हैं। सब उनका डांस देखने के लिए उत्सुक रहते हैं ऐसे में सपना का अपनी फीस बढ़ाना लाज़मी है।
बता दें कि ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रह चुकी सपना चौधरी की सफलता बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टेज शो से की थी। अब वह एक जानी मानी स्टार बन चुकी हैं। बिग बॉस के बाद से उनकी पहचान और बढ़ गयी है। साथ ही उनकी फैन फॉलोविंग में भी भरी इज़ाफ़ा हुआ है। सपना कई बॉलीवुड फिल्मों में भी आइटम नंबर कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा रखा है। उन्होंने फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ में काम किया। हाल ही में राजनैतिक गलियारों में भी उनकी एंट्री की खबरें आ रही थी।