21 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 21 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
21 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1915 में पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1938 में इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
- 1944 में अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
- 1965 में यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 1986 में कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग हजारों लोगों की मौत हो गई।
- 1991 में सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
- 1991 में लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से अलग होने की घोषणा की।
- 1993 में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
- 2003 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
- 2006 में इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
- 2008 में श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
- 2008 में मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
21 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1871 में भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक गोपाल कृष्ण देवधर का जन्म हुआ।
- 1915 में भारतीय उर्दू की एक विख्यात लेखक इस्मत चुग़ताई का जन्म हुआ।
- 100 और 200 मीटर के दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट यूसैन बोल्ट का जन्म 1986 को हुआ था।
21 अगस्त को हुए निधन
- 1948 में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक वामनराव बलिराम लाखे का निधन हुआ था।
- 1978 में भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का निधन।
- 1981 में भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का निधन हुआ था।
- 2006 में भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन का निधन हुआ था।
- 2007 में उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका क़ुर्रतुलऐन हैदर का निधन हुआ था।
20 अगस्त का इतिहास- 1995 में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस की टक्कर में 350 लोगों की मौत