झारखंड: पुलिस की हिरासत में एक्टिविस्ट ज्यां द्रेज, अनुमति के बिना मीटिंग करने का आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: पुलिस की हिरासत में एक्टिविस्ट ज्यां द्रेज, अनुमति के बिना मीटिंग करने का आरोप

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज के साथ दो अन्य लोगों को झारखंड पुलिस ने गढ़वा इलाके से गिरफ्तार किया है। द्रेज, विवेक और तीसरे कार्यकर्ता को विशुनपुरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, तीनों लोग भोजन के अधिकार (राइट टू फूड) पर एक बैठक आयोजित कर रहे थे, तभी झारखंड पुलिस कार्यकर्ताओं को उठाकर थाने ले गई।


बिशुनपुर थाना के एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज्ड को यह बताया गया कि “उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। ज्यां द्रेज ने इस मीटिंग के लिए अनुमति नहीं ली थी, इसलिए उनसे पूछताछ की जा रही है। ”

इस बीच, ज्यां द्रेज ने बताया कि, “यह कोई गंभीर मामला नहीं है। पुलिस वालों को उच्चाधिकारियों से फोन आता है, तो वे बैठक को जारी रखने की अनुमति दे सकते हैं।

कौन हैं ज्यां द्रेज?

ज्यां द्रेज बेल्जियम में जन्मे एक भारतीय अर्थशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो भारत में भूख, अकाल, लैंगिक असमानता, बाल स्वास्थ्य और शिक्षा और नरेगा जैसे कई विकास संबंधी मुद्दों पर अध्ययन करते रहे हैं। उन्होंने देश में नरेगा लागू करने की पहल की और इसके पहले संस्करण के लिए मसौदा भी तैयार किया था।


यह एक डेवलपिंग स्टोरी है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)