अदनान सामी का म्यूजिकल ‘बॉटल कैप चैलेंज’, देखें वीडियो

  • Follow Newsd Hindi On  
अदनान सामी का म्यूजिकल ‘बॉटल कैप चैलेंज’, देखें वीडियो

इन दिनों आम लोगों से लेकर सितारों तक पर‘बॉटल कैप चैलेंज’ (Bottle Cap Challenge) छाया हुआ है। सभी अपने- अपने अंदाज में इस चैलेंज को पूरा कर उसका वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर शेयर कर रहे हैं। अब सिंगर अदनान सामी ने अपने म्यूजिकल अंदाज में इस चैलेंज को पूरा किया है।

सोशल मीडिया पर आये दिन इस चैलेंज की वीडियो शेयर होती हैं। कोई आंख पर पट्टी बांधकर, तो कोई आवाज से बोतल का ढक्कन खोल रहा है। अब अदनान सामी ने भी अनोखे तरीके इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया। अदनान सामी ने पियानो बजाते हुए बॉटल का ढक्कन खोला।


यह भी पढ़ें: युवराज सिंह ने कुछ इस अंदाज में किया ‘बॉटल कैप चैलेंज’, इन खिलाड़ियों को दी चुनौती

अदनान सामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी वीडियो शेयर की। उन्होंने पियानो की धुन से यह चैलेंज पूरा किया। वीडियो में अदनान सामी पियानो बजाते हुए नजर आ रहे हैं, और इसी दौरान ढक्कन खोल देते हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ’88 कीज, 10 उंगलियां, 1 बॉटल – नो प्रॉब्लम..’

अदनान सामी का यह म्यूजिकल बॉटल कैप चैलेंज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड सितारों के बाद अब इस भोजपुरी एक्टर ने भी किया ‘बोतल कैप चैलेंज’, देखें वीडियो

बता दें कि बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘बोतल कैप चैलेंज’ चल रहा है। इसकी शुरुआत एक्टर जेसन स्टेथम (Jason Sthatham) ने की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बोतल के साथ एक मजेदार स्टंट करते नजर आए। इस स्टंट में वह अपने स्टंट करते हुए अपने पैर से एक बार में बोतल की कैप को खोल देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर इस स्टंट को करने का चैलेंज दिया। यह चैलेंज इतना पॉपुलर हुआ कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), सुष्मिता सेन (Sushmita Sen), सलमान खान (), युवराज सिंह () जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने यह चैलेंज एक्सेप्ट किया और लोगों को इसे करने के लिए भी कहा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)