लद्दाख में LAC पर हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद, और बढ़ सकती है शहीदों की संख्या

  • Follow Newsd Hindi On  
लद्दाख में LAC पर हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद, और बढ़ सकती है शहीदों की संख्या

पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों से हवाले इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि शहीदों की संख्या और बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस झड़प में चीन को भी नुकसान का सामना करना पड़ा है। हालांकि चीन की क्षति के बारे में सटीक संख्या की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले आज विदेश मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प क्षेत्र में ”यथास्थिति” को एकतरफा तरीके से बदलने के चीनी पक्ष के प्रयास के कारण हुई। मंत्रालय ने कहा है कि पूर्व में शीर्ष स्तर पर जो सहमति बनी थी, अगर चीन ने गंभीरता से उसका पालन किया होता तो दोनों पक्षों की ओर जो हताहत हुए हैं, उनसे बचा जा सकता था।


सूत्रों के मुताबिक, भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी हालिया तनाव के बीच पेइंचिंग में चीन के उप विदेश मंत्री लुओ झाओहुई से भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने मुलाकात की।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)