आलू के ऐसे फायदे जो रखेंगे आपके स्वास्थ्य और सुंदरता का ध्यान

  • Follow Newsd Hindi On  
No hope of getting relief from expensive potato

आलू सब्जियों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। भारत में सभी घरों में आलू को पसंद किया जाता है। आलू की खास बात यह कि इसे किसी भी सब्जी के साथ मिला कर बनाया जा सकता है। यह सब्जियों का स्वाद बढ़ा देता है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

आलू के गुणों की बात करें तो यह गुणों से भरपूर है। इसके गुण सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ- साथ इसे सूंदर भी बनाता है। आलू में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए औषधी का काम करते हैं। हालांकि आलू के बारे में यह गलतफहमी है कि इसे खाने से मोटापा बढ़ता है, जिस कारण ज्यादातर लोग इसे खाने से परहेज करते हैं।


पौष्टिक तत्वों की बात करें तो आलू में स्टार्च की भरपूर मात्रा होती है। यह क्षारीय होता है, जिस कारण इसे खाने से शरीर में क्षारों की मात्रा बरकरार रहती है। इसके अलावा आलू में विटामिन A, D और B के साथ पोटेशियम, मैग्नेशियम, फास्फोरस, आयरन और ज़िंक भी पाया जाता है। इसके साथ ही आलू के कार्बोहाईड्रेट प्रोटीन में बदल कर और ग्लूकोज एमिनो एसिड में बदल कर शरीर को शक्ति देते हैं। आलू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। स्वास्थ्य के साथ आलू सुंदरता बढ़ाने का भी सबसे अच्छा उपाय है। आप भी जानिए आलू के फायदों के बारे में।

आलू खाने और लगाने के फायदे

  • कच्चा आलू रक्तपित्त बीमारी में बहुत फायदा होता है।
  • आलू में प्रोटीन की अच्छी- खासी मात्रा होती हैc आलुओं में मुर्गी के चूजों जितना प्रोटीन होता है और सूखे आलू में 8.5% प्रोटीन होता है। यह बुजुर्ग लोगों के लिए फायदेमंद होता है और बुढ़ापे की कमजोरी दूर करता है।
  • चोट लगने पर अगर नील पड़ जाए, तो ऐसे में चोट वाली जगह पर कच्चा आलू पीस कर लगाने से फायदा होता है।
  • जलने की स्थिति में या तेज धूप से शरीर पर पड़े प्रभाव को कम करने के लिए आलू का उपयोग किया जाता है। ऐसे में जली हुई जगह पर आलू का रास लगाने से फायदा होता है।
  • आलू सा सेवन पेट की बिमारियों को भी दूर करता है। आलू में पोटेशियम साल्ट होता है, जो अम्लपित्त को रोकता है। भुने हुए आलू से पुरानी कब्ज दूर होती है।
  • आलू का सेवन गठिया के मरीजों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। गठिया से ग्रस्त लोगों आलू सेंक कर फिर उनका छिलका उतार कर उस पर नमक, मिर्च डाल कर खाना चाहिए इससे काफी फायदा होता है।
  • आलू का एक अन्य फायदा यह भी है कि इसे खाने से गुर्दे की पथरी से छुटकारा मिलता है। ऐसे में मरीज को केवल आलू खिलाकर और बार-बार अधिक पानी पिलाते रहना चाहिए इससे पथरी और रेट शरीर से आसानी से बाहर निकल जाती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी आलू काफी लाभदायक होता है। हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को निरंतर रूप से आलू खाना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है।
  • त्वचा के लिए आलू किसी अमृत से कम नहीं। आलू को त्वचा पर लगाने से खूबसूरती बढ़ती है। इसके रास को लगाने से दाग- धब्बे और झाइयां तो दूर होती ही हैं। साथ ही चेहरे का रंग भी साफ होता है।
  • कई बार मौसम के असर के कारण खांसी ठीक नहीं होती। ऐसे में 2-5 मिलीग्राम आलू के पत्तों के रस का सेवन करने से पुरानी खांसी ठीक हो जाती है।
  • आलू के सेवन से किडनी में समस्या होने पर मूत्र संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है। इसके लिए आलू के कंद को भूनकर खाने से कम मूत्र होने की परेशानी दूर होती है।
  • मां में अक्सर ब्रेस्ट मिल्क की कमी हो जाती है। ऐसे में आलू काफी लाभदायक होता है इसके लिए आलू भूनकर खाना चाहिए।
  • एलर्जी के कारण दाद-खाज खुजली की समस्या में कच्चे आलू को काट कर दाद तथा खाज वाले स्थानों पर मलने से लाभ होता है।
  • आलू आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। 5 से 6 वर्ष पुराना जाला और 4 वर्ष तक का फूला साफ़ करने के लिए कच्चे आलू को पाठर पर घिसकर सुबह-शाम काजल की तरह लगाना चाहिए। यह प्रक्रिया तीन महीनों तक करनी चाहिए।
  • आलू बच्चो के लिए भी काफी लाभदायक होता ।है दूध पीते बच्चे को आलू का रस देने से बच्चे की तंदुरुस्ती बढ़ती है। आलू के रस में शहद मिलाकर भी पिला सकते हैं।
  • असंतुलित खान-पान के कारण मुंह में छाले पड़ने लगते हैं। भुने हुए आलू के कंद या गांठ का सेवन करने से मुंह के छाले कम होते हैं।
  • कई लोगों को सर्दी होने पर साइनसाइटिस का दर्द होने लगता है। ऐसे में आलू बहुत फायदेमंद होता है। आलू के कुछ पत्तो के रस में शहद और सेंधा नमक मिलाकर खाने से गले की जलन और साइनसाइटिस की समस्या दूर होती है।
  • किसी बीमारी के कारण कमजोरी महसूस होने पर, भुने हुए आलू का हलवा बनाकर सेवन करने से यह पौष्टिक तथा बलदायक फल प्रदान करता है। और आलू को भूनकर अदरख तथा पुदीना डालकर जूस बनाकर पीने से भूख बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)