प्रेमी के चक्कर में पड़कर विवाहित महिला ने की बेवफाई, न पति मिला न विसाल-ए-सनम

  • Follow Newsd Hindi On  
Breakup Relationship

इंसान प्रेम में हो तो वो क्या कुछ नहीं कर गुजरता। बिहार के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल मामला कुछ यूं है कि एक महिला अपने पति से बेवफाई कर अपने प्रेमी के झांसे में आकर उसके साथ चली गई। लेकिन अब इस महिला को इंसाफ के लिए चक्कर काटने पड़ रहे है।

महिला ने पंडारक थाना में भी शिकायत पत्र दिया है। जिस पर पंडारक पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले के बारे में बताया जाता है कि शेखपुरा जिला की रहने वाली एक महिला पंडारक प्रखंड के सरहन गांव में ब्याही गई थी। जिसे अपने पति के साथ नहीं बनी और वो अपने प्रेमी के साथ 6 माह पहले हरियाणा चली गई।


इस लॉक डाउन की अवधि में महिला को अपने प्रेमी के साथ हरियाणा से उसे वापस अपने गांव लौटना पड़ा और क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहना पड़ा। क्वॉरेंटाइन सेंटर की अवधि समाप्त होने के बाद उसका प्रेमी भी उसे छोड़कर भाग गया।

महिला ने जहां एक ओर अपने प्रेमी के लिए अपना बसा-बसाया घर छोड़ दिया वहीं उसके प्रेमी उसे बीच मंझधार में छोड़कर चलता बना। अब महिला पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंची है, ताकि उसके साथ जिस शख्स ने नाइंसाफी की है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके।

कहते है ये इश्क नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए, ये आग का दरिया है और इसमें डूब के जाना है। इसलिए जब आप इश्क में हो तो कोई भी फैसला इतनी जल्दबाजी में न करें कि आपको बाद में पछतावें के सिवा कुछ हासिल न हो।



क्वारंटीन पूरा कर घर जाने वाले प्रवासी मजदूरों को कंडोम बांट रही है बिहार सरकार

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)