पॉर्न साइट की वजह से बढ़ रही रेप की घटनाएं, केंद्र से करेंगे बैन की मांग- नीतीश कुमार

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Election Results 2020: एनडीए की जीत के 24 घंटे बाद नीतीश कुमार का रिएक्शन, कहा 'जनता मालिक है'

हैदराबाद एनकाउंटर के बाद पूरे देश में इसपर काफी बात हो रही है। बॉलीवुड सेलिब्रिटिज से लेकर राजनेता इसपर अपना पक्ष रख रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हैदराबाद की घटना के बाद बिहार के बक्सर और समस्तीपुर में युवतियों को जलाकर मार डालने की घटना पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया इस तरह की घटनाओं के लिए एक हद तक जिम्मेदार है। सोशल मीडिया का दुरुपयोग सही नहीं है। पॉर्न साइट गलत काम करता है, इससे मानसिकता बिगड़ती है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली यात्रा के चौथे दिन गोपालगंज में सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार भी पॉर्न साइट पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा, और जल्द ही बिहार में पॉर्न साइट को बंद किया जाएगा।


राजद ने हैदराबाद मुठभेड़ पर उठाए सवाल- ‘कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए’

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी का लाभ भी है और नुकसान भी। कुछ लोग टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे गंदा काम करते हैं। पॉर्न साइट्स पर क्या चलता है? पता चला है कि लड़कियों के साथ हुए गलत काम का वीडियो पॉर्न साइट्स पर लोड कर देते हैं। इससे युवाओं की मानसिकता बिगड़ती है। हमलोग बच्चों को बताएंगे कि इस तरह की गंदी चीजें नहीं देखें।


बिहार: बक्सर में रेप के बाद युवती की गोली मारकर हत्या, शव जलाया


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)