पटना पुलिस का कारनामा, अपने ही कांस्‍टेबल को लावारिश बताकर फूंक दी चिता

  • Follow Newsd Hindi On  
Bumper recruitment in Bihar Police know when and how to apply

बिहार पुलिस (Bihar Police) की एक बार किरकिरी हुई है। वजह पटना पुलिस (Patna Police) की घोर लापरवाही है। दरअसल, पुलिस ने अपने ही सिपाही अशोक पासवान (Ashok Paswan) की लाश को लावारिश मानकर उसे जला डाला है। जिसके बाद उसे आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार: बोकारो के इंजीनियर युवक की करवाई गई थी पकड़ौआ शादी, दो साल बाद कोर्ट ने किया रद्द


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृत सिपाही अशोक पासवान (Ashok Paswan) पटना स्थित राजभवन में पोस्टेड था। इसका पुलिस लाइन से कमान कटा था। लेकिन वह अचानक लापता हो गया था। इसके बाद पटना के बुद्धा कॉलोनी में सिपाही अशोक पासवान के परिजनों ने उसके रहस्यमय तरीके से लापता होने का केस दर्ज कराया गया था। हालाँकि, पुलिस को उसका कोई अता-पता नहीं मिला।

बिहार: बाढ़ के पानी में TikTok वीडियो बनाने के लिए खतरनाक स्टंट कर रहा था युवक, डूबने से हुई मौत

मामले में मोड़ तब आया जब अशोक का शव 16 जुलाई को पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। लेकिन पटना पुलिस उसकी पहचान नहीं कर सकी। पुलिस ने 72 घंटे तक परिवार के लोगों का इंतजार किया और फिर शव को लावारिस मानने के बाद उसका दाह संस्कार कर दिया। पुलिस की दलील थी कि उसे कांस्टेबल के पास से कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो। हालाँकि, अब पता चला है कि वह कांस्‍टेबल अशोक पासवान का शव था।


पुलिस अनुसंधान की खुली पाेल

इस घटना ने हत्‍या या मौत के मामलों में पुलिस अनुसंधान की पाेल खोल दी है। इसने पटना पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इस मामले में फिलहाल बिहार पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप

दिल्ली की दो महिला पुलिसकर्मी ने ‘बटुआ सा मुंह…’ गाने पर डांस करते हुए बनाया TikTok वीडियो

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)