BJP प्रवक्ता संबित पात्रा अस्पताल में भर्ती, कोविड-19 के दिखे लक्षण

  • Follow Newsd Hindi On  
संबित पात्रा के खिलाफ महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज, पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि पात्रा में कोविड-19 (कोरोना वायरस) के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें गुरुवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज चैनलों पर होने वाली बहसों में संबित पात्रा को अक्सर पार्टी का पक्ष रखते हुए देखा जाता है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इन्होंने गुरुवार को भी कई ट्वीट किए।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उन्हें आईसीयू में रखा गया है। हालांकि हालत उनकी सामान्य बताई जाती है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पात्रा में कोविड 19 के लक्षण मिले हैं।


संबित पात्रा में कोविड-19 जैसे लक्षण मिलने पर भाजपा के ऐसे कई नेता चिंतित हो गए हैं, जो हाल-फिलहाल में उनके संपर्क में रहे। इनमें ज्यादातर भाजपा के टीवी पैनलिस्ट हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, ऐसे नेता एहतियातन कोविड 19 की टेस्टिंग कराने की तैयारी में है। हालांकि, लॉकडाउन के कारण संबित पात्रा का लोगों से मिलना-जुलना कम हो गया था। वह टीवी चैनलों में नहीं जा रहे थे बल्कि आवास या फिर पार्टी ऑफिस से ही वह टीवी डिबेट में लगातार भाग लेते रहे। इस कारण से उनके संपर्क में आने वालों की संख्या कम रही है।


हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)