Breaking LIVE News: भारत में बेकाबू होता दिख रहा है कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे दिन सामने आए 90 हजार से अधिक नए मामले

  • Follow Newsd Hindi On  
breaking-news-updates-mayawati-rebel-mla-suspend-samajwadi-party

देश में कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। अगर कुछ दिन और यही हालात रहे तो जल्द ही भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर एक दिन नंबर वन हो जाएगा। लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के 90 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 1000 से अधिक मरीजों की जान भी चली गई।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,802 नए केस और 1,016 मरीजों की मौत के साथ ही भारत में महामारी के मामले 42 लाख के पार कर गए हैं। भारत में कोरोना के कुल मामले 42,04,614 हो गए हैं। इनमें 8,82,542 एक्टिव केस हैं।


इसके साथ ही 32,50,429 मरीज या तो स्वास्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में शनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 90,633 नए मामले सामने आए थे। वहीं कुल 1065 मौतें दर्ज की गईं थी। आज लागातर दूसरे दिन नए मामलों ने 90 हजार का आंकड़ा पार किया है।

Live Blog

4:53PM 07 Sep, 20
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कंगना पर की गई टिप्पणी पर दी सफाई

कंगना पर शिवसेना सांसद संजय राउत बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।

4:45PM 07 Sep, 20
बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस पर रेड डाली

कंगना रनौत की प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस में बीएमसी ने छापा मारा है। कंगना ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। कंगना ने अपने ऑफिस का वीडियो शेयर किया और लिखा, 'ये मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा जिंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं मेरा अपना खुद का ऑफिस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक्त आ गया है, आज वहां अचानक बीएमसी के लोग आए।' 

3:15PM 07 Sep, 20
रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

1:59PM 07 Sep, 20
यूपी में फिर हुई मॉब लिचिंग

यूपी के कुशीनगर में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला।

12:38PM 07 Sep, 20
Vodafone Idea ने लॉन्च की अपनी नई पहचान

वोडाफोन आइडिया (Vodafone-Idea) ने अपना नया ब्रांड वीआई (VI) को लॉन्च किया। कंपनी ने वोडाफोन के वी और आइडिया के आई को मिलाकर नया ब्रांड 'VI' बनाया है। वोडाफोन आइडिया ने वर्चुअल कॉन्फ़्रेंस के जरिये बड़ा ऐलान किया। 

12:36PM 07 Sep, 20
JDU Virtual Rally: नीतीश कुमार बोले- कोरोना से लड़ाई में हमारी सरकार काफी हद तक रही सफल

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से लड़ाई में हमारी सरकार काफी हद तक सफल रही।

12:20PM 07 Sep, 20
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने वर्चुअल रैली से शुरू किया चुनावी कैंपेन

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार वर्चुअल प्लेटफार्म जदयू लाइव डाटकाम के जरिए लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पार्टी के दावे के मुताबिक नीतीश की इस वर्चुअल रैली से 30 लाख लोग जुड़ें हैं।

सीएम ने जदयू मुख्यालय में बने नवनिर्मित ‘कर्पूरी सभागार’ के मंच से ‘निश्चय संवाद’ को संबोधित कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि डिजिटल दौर में पार्टी ने jdulive.com की शुरुआत की है।

12:18PM 07 Sep, 20
महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

महाराष्ट्र में  कोरोना के रिकॉर्ड 23,350 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा नौ लाख को पार कर गया है। राज्य में 328 लोगों की जान भी गई है। अब तक 26,604 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

11:43AM 07 Sep, 20
राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार की कमजोर नीतियों पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'हर गलत दौड़ में देश आगे है- कोरोना संक्रमण के आंकड़े हों या GDP में गिरावट। मोदी सरकार देश को संकट में पहुंचाकर समाधान ढूंढने की बजाय शुतुरमुर्ग बन जाती है।'

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों में भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। वहीं, गिरती अर्थव्यवस्था के बीच सरकार की ओर से कई सरकारी कंपनियों के शेयर बेचे जा रहे हैं। जहां एअर इंडिया को खरीदार की तलाश है तो वहीं रेलवे में भी प्राइवेट ट्रेन चलाने की शुरुआत हो चुकी है।

11:43AM 07 Sep, 20
राहुल गांधी ने सरकार पर साधान निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार की कमजोर नीतियों पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'हर गलत दौड़ में देश आगे है- कोरोना संक्रमण के आंकड़े हों या GDP में गिरावट। मोदी सरकार देश को संकट में पहुंचाकर समाधान ढूंढने की बजाय शुतुरमुर्ग बन जाती है।'

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों में भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। वहीं, गिरती अर्थव्यवस्था के बीच सरकार की ओर से कई सरकारी कंपनियों के शेयर बेचे जा रहे हैं। जहां एअर इंडिया को खरीदार की तलाश है तो वहीं रेलवे में भी प्राइवेट ट्रेन चलाने की शुरुआत हो चुकी है।

11:28AM 07 Sep, 20
कंगना रनौत को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा

सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक कंगना रनौत को गृह मंत्रालय ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

11:26AM 07 Sep, 20
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के मार्क्स आज हो सकते हैं जारी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के मार्क्स आज जारी कर सकता है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर बताया है कि मार्क्स 7 सितंबर के बाद जारी किए जाएंगे। आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट 4 अगस्त को जारी किया था और कहा था कि मार्क्स 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। लेकिन इसमें थोड़ी देरी हुई है। 

10:59AM 07 Sep, 20
गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी

गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण में छात्रों-अभिभावकों का भी योगदान है।

10:57AM 07 Sep, 20
BSF चीफ ने किया LoC का दौरा

बीएसएफ के महानिदेशक राकेश अस्थाना जम्मू-कश्मीर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में ने राजौरी और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पहुंचे। यहां सीमा पर रक्षा में पहली पंक्ति में तौनात बलों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान मिलकर हमारे खिलाफ योजना बना रहे हैं।

10:55AM 07 Sep, 20
असम में कोरोना वायरस के 1,537 नए मामले आए सामने

असम में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,537 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,25,459 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस महामारी से आठ और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 360 पहुंच गई।  

असम में आज कोविड-19 के कुल 1763 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। सरमा ने बताया कि राज्य में अभी 28,273 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि राज्य में इस बीमारी से अब तक कुल 96,823 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

10:54AM 07 Sep, 20
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,100 नए मामले आए सामने

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,100 नए मामले सामने आए। वहीं इस महामारी से 24 और मरीजों की मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस तरह राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 45,263 हो गई और मृतकों की संख्या 380 पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि दिन में 711 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि अब तक राज्य में कोरोना के 21,198 मरीज ठीक हो चुके हैं और इस समय 23,685 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

10:50AM 07 Sep, 20
चीनी सेना ने अरुणाचल से 5 युवकों को कैसे किया अगवा? भारत ने मांगा जवाब

चीन से लद्दाख सीमा पर चल रहे विवाद के बीच अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनोंग ईरिंग ने दावा किया कि चीनी सेना पीपुल्स रिपब्लिक आर्मी (PLA) ने 5 लोगों को अगवा कर लिया है और अब उन्हें छोड़ने को भी तैयार नहीं है। कांग्रेस विधायक ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से चीन को करारा जवाब देने की मांग की है।

10:33AM 07 Sep, 20
आज हो सकती है रिया की गिरफ्तारी

सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिखाई दे रही है।आज फिर से रिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सुशांत केस में सीबीआई की तफ्तीश भी जारी है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)