28 नवंबर को लोजपा की कमान संभालेंगे चिराग पासवान, पटना के गांधी मैदान में होगी ताजपोशी

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: राम विलास पासवान की तबियत नाजुक, बेटे चिराग ने कार्यकर्ताओं को लिखी भावनात्मक चिट्ठी

केंद्रीय मंत्र व लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) 28 नवंबर को पार्टी की कमान संभालेंगे।  28 नवंबर को लोजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) बेटे चिराग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने जा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि इस मौके पर पटना के गांधी मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हम चाहते हैं कि अगली पीढ़ी अपना काम जल्द संभाल ले तो बेहतर है।

इस मौके पर चिराग ने कहा कि बिहार में लोजपा (LJP) का बड़ा जनाधार है। मेरे ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किए गए कार्यों को अच्छी तरह से आगे बढ़ाया जाए। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी आगे बढ़ती रहेगी। रामविलास ने बताया कि बिहार लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को दलित सेना का अध्यक्ष बनाया गया है। पशुपति पारस रामविलास के छोटे भाई होते हैं और बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।


हाल में ही लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने बिहार की प्रदेश इकाई के तमाम प्रकोष्ठों को भंग कर दिया था। फिलहाल चिराग लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। कुछ दिन पहले ही चिराग पासवान को लोजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड के अलावे संसदीय दल का नेता भी बनाया गया था। अब बिहार में नया प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने तक राज्य की कमान भी वह खुद संभालेंगे।


खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने दी प्याज की जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)