झारखंड में महागठबंधन: कांग्रेस और जेएमएम के साथ ये पार्टियां शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। चुनावी समीकरण को साधने के लिए विभिन्न दलों के बीच साठ-गाँठ और सीटों के बंटवारे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में जेएमएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पूर्व मंत्री और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने ट्विटर पर इस बाबत घोषणा की।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के साथ गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। जिसके बाद महागठबंधन की औपचारिक घोषणा हुई। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेएमएम के अलावा पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल भी महागठबंधन का हिस्सा होंगे।



बिहार- पूर्व मंत्री ने छोड़ा मांझी का साथ, कीर्ति आजाद थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस की रैली बाद अब राजद की यात्रा!

कांग्रेस में शामिल हुईं ‘अंगूरी भाभी’, मुंबई से लड़ सकती हैं चुनाव

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)