Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 4.90 लाख के पार, 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
Coronavirus In Russia: रूस में कोरोना के रिकॉर्ड दैनिक मामले दर्ज

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 95 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4.80 लाख को पार कर गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 4.90 लाख से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,90,401 हो गई है। 1,89,463 लोग अभी भी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,296 नए मामले सामने आए हैं और 407 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 15,301 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 2,85,637 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


बता दें कि  भारत (Coronavirus in india) में भी अब 15-16 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद देश में शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां फिर से खुल रहे हैं, जिनमें नए नियमों के तहत प्रवेश के लिए टोकन सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं होंगी।

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…


Live Blog

9:22PM 26 Jun, 20
झारखंड में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन

झारखंड सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 

9:22PM 26 Jun, 20
राजस्थान में 364 कोरोना के नए मामले

राजस्थान में 364 कोरोना के नए मामले, कुल केस 16660 हुए। अब तक 380 लोगों की मौत।

9:20PM 26 Jun, 20
दिल्ली में कोरोना के 3460 नए मामले, 63 लोगों की मौत

दिल्ली में कोरोना के 3460 नए मामले सामने आए हैं और 63 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल केस 77240 हुए, अब तक 2492 लोगों की मौतः दिल्ली सरकार

8:36PM 26 Jun, 20
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 580 नए मामले, 18 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 580 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की  संख्या बढ़कर 30,158 हो गई है, जिसमें 22,038 ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं और 1,772 लोगों की मौत हुई है। 

8:11PM 26 Jun, 20
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 213 नए केस सामने आए

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 213 नए केस सामने आए हैं। जम्मू- डिवीजन में 58 और कश्मीर डिवीजन में 155 नए केस। राज्य में कुल केस 6762, अब तक 91 की मौतः जम्मू-कश्मीर सरकार

8:11PM 26 Jun, 20
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 850

हिमाचल प्रदेश में आज तीन नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 850 हो गई है। 

8:10PM 26 Jun, 20
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 19 और मामले

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 19 और मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 1075 हो गई है, जिनमें 682 मामले सक्रिय हैं। 

8:09PM 26 Jun, 20
उत्तराखंड में आज 34 नए मामले

उत्तराखंड में आज 34 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2725 हो गई है।

8:08PM 26 Jun, 20
कर्नाटक में आज कोरोना संक्रमण के 445 मामले दर्ज किए गए

कर्नाटक में आज कोरोना संक्रमण के 445 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11,005 हो गई है, जिनमें 3905 मामले सक्रिय हैं, 6916 ठीक हो चुके हैं और 180 लोगों की मौत हुई है। 

8:07PM 26 Jun, 20
पंजाब में आज कोरोना के 188 नए मामले

पंजाब में आज कोरोना के 188 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4957 हो गई है और 122 लोगों की मौत हुई है। 

8:05PM 26 Jun, 20
हरियाणा में आज कोरोना के 421 नए मामले

हरियाणा में आज कोरोना के 421 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 12,884 हो गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 4657  है और 8016 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 211 लोगों की मौत हुई है। 

8:04PM 26 Jun, 20
कोरोना वायरस के ठीक हो चुके मरीजों की संख्या एक्टिव मामलों से ज्यादा

भारत सरकार के मुताबिक, कोरोना वायरस के ठीक हो चुके मामलों की संख्या सक्रिय मामलों से 96,173 ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 13,940 मरीज ठीक हुए, ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 2,85,636 है। अब रिकवरी रेट 58.24 प्रतिशत हो गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने पिछले 24 घंटों में 11 नई प्रयोगशालाएं शामिल की हैं। भारत के पास अब 1016 कोरोना समर्पित डायग्नोस्टिक लैब है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,15,446 टेस्ट किए गए हैं। अब तक 77,76,228 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

7:58PM 26 Jun, 20
पश्चिम बंगाल में कोरोना 542 नए मामले, 10 की मौत

पश्चिम बंगाल में कोरोना 542 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 16,190 हो गई है और मौत का आंकड़ा 616 पहुंच गया है। 

7:18PM 26 Jun, 20
दिल्ली में 31 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूलः मनीष सिसोदिया 

कोरोना महामारी के चलते दिल्ली में सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगेः दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 

7:17PM 26 Jun, 20
जुलाई और अगस्त में कोरोना के मामले बढ़ने का अनुमान: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री

जुलाई और अगस्त में कोरोना के मामले बढ़ने का अनुमान है, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं मत्युदर ना बढ़े। हम जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य में डॉक्टरों और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ा रहे हैंः महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री, राजेश टोपे

7:16PM 26 Jun, 20
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 3523 नए मामले, 46 लोगों की मौत

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 3523 नए मामले दर्ज किए गए और 46 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74, 622 हो गई है, जिनमें 32,305 मामले सक्रिय हैं और इस महामारी से मरने वालों की संख्या 957 हो गई है। 

7:15PM 26 Jun, 20
केरल में आज 150 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

केरल में आज 150 लोग कोरोना से पीड़ित मिले हैं। राज्य में कुल केस 1846 हुए। अभी राज्य में 114 हॉट-स्पॉट हैंः केरल का मुख्यमंत्री कार्यालय

7:14PM 26 Jun, 20
मुंबई के धारावी में आज आठ नए मामले

मुंबई के धारावी में आज आठ नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 2218 हो गई है। 

6:22PM 26 Jun, 20
मिजोरम में कोरोना के कुल केस 147

मिजोरम में कोरोना के कुल केस 147 हैं, अबतक 47 लोग ठीक हो चुके हैंः मिजोरम सरकार

5:05PM 26 Jun, 20

केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों पर प्रतिबंध 15 जुलाई तक बढ़ाया।

5:02PM 26 Jun, 20

चंडीगढ़ में कोरोना के कुल मामले 424 हुए, अब तक 6 लोगों की मौत।

4:20PM 26 Jun, 20
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 762 नए मामले आए सामने

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 762 नए मामले सामने आए। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6730 है। यूपी में अब तक 13,583 लोग ठीक हो चुके हैं और 630 लोगों की मौत हुई है। 

2:09PM 26 Jun, 20
असम के कामरूप जिले में 28 जून से पूर्ण लॉकडाउन

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि 'कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण, 28 जून की आधी रात से पूरे कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।

2:08PM 26 Jun, 20
बिहार में कोरोना संक्रमण के 123 नए मामले

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में आज 123 नए कोरोना मामले सामने आए। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,611 हो गई है।

2:05PM 26 Jun, 20
BSF में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 868

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से जारी आकंड़े के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 868 है। जिसमें 245 सक्रिय मामले हैं, 618 ठीक हो चुके हैं और पांच की मौत हो चुकी है।

12:27PM 26 Jun, 20
नॉर्थ ईस्ट राज्यों में कोरोना के 3731 ऐक्टिव केस

उत्तर-पूर्व में कोरोना के कम केस पाए गए हैं। यहां 3731 ऐक्टिव केस हैं और अब तक 5715 लोग ठीक हो चुके हैं। डेथ रेट लगातार कम हो रही है। मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड और सिक्किम में कोरोना से किसी की जान नहीं गई हैः भारत सरकार

12:26PM 26 Jun, 20
यूपी में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20 हजार पार हो गया है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 654 नए मामले सामने आए हैं जबकि 15 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 611 हो गई है। प्रदेश में अब तक 20193 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

12:25PM 26 Jun, 20
महाराष्ट्र सरकार ने परीक्षा या क्लास शुरू करने से किया मना

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि, राज्य सरकार ने गैर-व्यावसायिक / व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष / अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है, क्योंकि वर्तमान माहौल किसी भी परीक्षा या कक्षाओं का संचालन करने के लिए अनुकूल नहीं है। विश्वविद्यालयों द्वारा तय किए गए फार्मूले के आधार पर डिग्री प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है।

12:23PM 26 Jun, 20
मुंबई फायर ब्रिगेड के 80 कर्मचारी हुए ठीक, 8 की मौत

मुंबई फायर ब्रिगेड के 117 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें से 80 डिसचार्ज हो गए हैं और आठ की मौत हो गई।

12:22PM 26 Jun, 20
ओडिशा में कोरोना के 218 नए मरीज मिले

ओडिशा में गुरुवार को कोरोना के 218 नए मरीज मिले। यहां कुल संंक्रमितों की संख्या 6180 पहुंची।  

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)