बिहार: प्यार के सप्ताह में परिजनों ने की प्रेमी-जोड़े की हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: प्यार के सप्ताह में परिजनों ने की प्रेमी-जोड़े की हत्या

बिहार के गया जिले से प्रेमी-प्रेमिका की हत्या के बाद दोनों के शव जला देने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप लड़की के पिता पर लगाया गया है। पिता ने अपने भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर नाबालिग बेटी स्नेहा उर्फ सोनी (17) और उसके प्रेमी विकास पासवान (25) की हत्या कर दी। घटना बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।  हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए दोनों के शव को नदी किनारे जलाया जा रहा था तभी किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने मृतकों की हड्डी और जले मांस के टुकड़े बरामद किए और डीएनए जांच के लिए भेज दिया।

पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता बालेश्वर यादव, उसके भाई अरविन्द यादव और लड़की के मामा श्रवण यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को मानपुर के मुफस्सिल थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को पुलिस ने मानपुर के हुलबी नदी से हड्डियां, लड़की के कंगन और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। अलग-अलग समय में दोनों की हत्या करने के बाद यहां नदी किनारे जला दिया गया।


दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

पिछले दो साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी और दोनों ने विवाह कर लिया था। इसके बाद लड़की के पिता ने युवक पर बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। लड़की ने कोर्ट में बयान दिया तब वह कुछ दिन पहले जेल से निकला था। इस संबंध में गांव में पंचायत हुई थी, लेकिन दोनों अलग रहने को तैयार नहीं हुए। दोनों की जाति अलग होने के कारण लड़की के पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था।


पेट्रोल डाल जला दिया शव

नाराज लड़की के पिता ने अपने भाई के साथ युवक की हत्या करने का प्लान बनाया। दोनों ने उसकी हत्या कर दी। परिजनों को डर था कि लड़की पुलिस को प्रेमी की हत्या के बार में बता सकती है। इसके चलते उसकी भी हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों के शव को टुकड़ों में काटा गया फिर पेट्रोल डाल जला दिया। पुलिस ने आरोपी पिता, चाचा और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

वजीरगंज डीएसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में पूरी तरह से वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।

बिहार: गया में 16 साल की छात्रा के मर्डर से लोगों में आक्रोश, पीड़ित परिवार को पुलिस कर रही टॉर्चर

बिहार : किशोरी हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)