Eid Moon Sighting 2020 in Saudi Arabia: नहीं दिखा शव्वाल का चांद, सऊदी अरब में 24 मई को मनाया जाएगा ईद

  • Follow Newsd Hindi On  
Eid ul fitr 2020 date, eid ul fitr 2020 date in india, eid ul fitr 2020, eid ul fitr, history of eid ul fitr, significance of eid ul fitr, Chand raat,Chand Raat 2020,Eid,Eid 2020,eid moon sighting,Eid Moon Sighting 2020,Eid Moon Sighting in Saudi Arabia,Eid-at-Fitr,Eid-ul-fitr,Islam,Moon,MOON SIGHTING,Moon Sighting 2020,Muslims,Ramadan,Ramadan 2020,ramzan,Ramzan 2020,Saudi Arabia,चांद रात,चांद रात मुबारक,सऊदी अरब, ईद उल फितर कब है, ईद उल फितर 2020

Eid Moon Sighting 2020 in Saudi Arabia: रमजान (Ramadan) के पवित्र महीने का समापन बस कुछ समय बाकी रह गया है। रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है और आज अलविदा जुम्मा है। बहरहाल, सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों में आज 29वां रोजा है और वहां आज चांद को देखने की कोशिश की गई। सऊदी अरब में चांद का दीदार 22 मई को नहीं हो सका है। इसके बाद अब वहां रविवार (24 मई) को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा।

बता दें कि इस्लाम के महीने चंद्र पर आधारित होते हैं। इसके अनुसार 29वें दिन भी नए महीने का चांद नजर आ सकता है। सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने आज शाम को चांद देखने को कहा। ईद शव्वल के पहली तारीख को मनाई जाती है। अगर आज चांद नजर आता तो रमजान का मुक़द्दस महीना ख़त्म होने के साथ शव्वल का महीना शुरू हो जाता।


Shab-e-Qadr 2020: कब है शब-ए-कद्र? इस रात इबादत की खास अहमियत, जानिए घर बैठे कैसे मनाएं लैलातुल कद्र

गौरतलब है कि सऊदी अरब में ईद अल-फितर की छुट्टियां शनिवार (23 मई) से शुरू होगी और तीसरे शव्वाल तक जारी रहेगी। गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल के देशों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत और क़तर आते हैं। यहाँ आज चाँद न दिखने की स्थिति में ईद रविवार को होगी।

खाड़ी देशों में 23 अप्रैल को रमज़ान का चाँद दिखा था और 24 अप्रैल से रमजान शुरू हो गए थे। खाड़ी देशों में आज जुमा (शुक्रवार) को रमजान के 29 दिन पूरे हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चाँद देखने के लिए संयुक्त अरब अमीरात ने कमेटी भी गठित की है।

कब और क्यों मनाते हैं ईद?

इस्लाम के नौंवे महीने रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को चांद देखने के बाद ईद मनाई जाती है। साल में दो बार ईद का पर्व मनाया जाता है, पहली ईद को ‘मीठी ईद’, एवं दूसरी को ‘ईद उल जुहा’ यानी ‘बकरीद’ कहते हैं। इस्लाम के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद साहब द्वारा ‘जंग ए बदर’ में जीत दर्ज करने के बाद से ही ईद मनाने की शुरुआत हुई।



Eid Ul Fitr in India 2020 Date: चांद के दीदार के बाद देश में इस दिन मनाई जाएगी ईद, लॉकडाउन में कैसे मनाएं यह त्योहार

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)