सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद है खजूर, इन बीमारियों के लिए माना जाता है रामबाण

  • Follow Newsd Hindi On  
सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद है खजूर, इन बीमारियों के लिए माना जाता है रामबाण

आज कल अधिकतर लोग गांव छोड़कर शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। रोजगार, पढ़ाई समेत कई और अन्य जरूरी चीजों के लिए लोग गांव को छोड़ने पर मजबूर होते हैं। हालांकि गांव के मुकाबले शहर में कई फायदे हैं लेकिन यहां पर गांव जैसी प्राकृतिक चीजें खाने को कम मिलती है। इसलिए शहर में गांव की तुलना में अधिक संख्या में लोग ज्यादा बिमार पड़ते हैं।

हालांकि आज के समय में तरक्की करने के लिए शहर का रुख करना ही पड़ता है लेकिन लोगों को स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंता रहती है। वैसे शहर में रहकर भी अगर अपने स्वास्थ्य की अच्छी तरह देखभाल की जाए तो बीमार पड़ने की संभावना कम रहती है। भविष्य में होने वाली बीमारी या बीमार शख्स के लिए खजूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।


खजूर खाने के फायदें मेडिकल साइंस ने भी साबित किए हैं साइंस के मुताबकि, इसमें शरीर के लिए आवश्यक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही ये कई तरह के रोगों को दूर करने के काम आता है। अगर रोज सही मात्रा में खूजर खाया जाए तो बीमार शख्स को रोगों से राहत मिल सकती है। साथ ही इसका सेवन करने से भविष्य में किसी तरह की बिमारी की चपेट में आने की संभावना बहुत कम होती है।

खजूर में पोटाशियम, कैलशियम, मैग्नीशियम और कॉपर पाया जाता है। खजूर में मौजूद फाइबर शरीर के कोलेस्ट्रॉल को खारिज कर कब्ज को दूर करती है। इसके अंदर मौजूद Tannin शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मददगार साबित होता है। Tannin बैक्टीरिया मारने की क्षमता रखता है। B- Carotene, Lutein, Zea-Xanthin जैसे रसायन के पाए जाने से खजूर आंखों की रोशनी के लिए बहुत कारगर है।

सुबह 7 बजे करीब खजूर खाली पेट खाने से बेचैनी, सिर दर्द, पेट, जिगर की बीमारी, घबराहट में फायदेमंद साबित होता है। एशिया के मुल्कों में हजारों साल से खजूर का इस्तेमाल किया जा रहा है।


इसके अलावा ये तत्व एंटी ऑक्सीडेंट का भी निर्माण करते हैं। इसके अलावा खजूर में लोहा के होने से एनीमिया के मरीज के लिए मुफीद साबित होता है। खजूर में फाइबर आंतों को बैक्टीरिया से साफ करने के साथ पेट के कीड़े मारता है। इसके लिए खजूर को रात में भिगोकर सुबह पानी समेत खाना पेट के लिए बहुत फायदेबंद साबित होता है।

दुबले, पतले और कम वजन शख्स के लिए भी खजूर का इस्तेमाल कारगर नुस्खा है। हालांकि विशेषज्ञ खजूर खाने के प्रति चंद सावधानी बरतने की सलाह देते हैं-जैसे खजूर के साथ किशमिश या मुनक्का ना खाया जाए। एक वक्त में 5-6 दाने से ज्यादा खजूर खाने से बचें. खजूर के साथ तरबूज खाना गर्मी में अच्छा माना जाता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)