सबसे कम समय के लिए महाराष्ट्र के CM रहने वाले नेता बने देवेंद्र फडणवीस, 80 घंटों में गई कुर्सी

  • Follow Newsd Hindi On  
महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस बने विपक्ष के नेता

देवेंद्र फडणवीस ने  शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज शाम 4 बजे अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ वे शपथ लेने के सिर्फ 70 घंटे में इस्तीफा देने वाले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इनसे पहले कांग्रेस के पीएक सावंत सिर्फ 9 दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। उनका कार्यकाल 25 दिसंबर 1963 से 4 दिसंबर 1963 तक चला था।

राज्य में तीसरे नंबर पर सबसे कम समय तक के मुख्यमंत्री रहे शिवाजीराव पाटिल निलंगकर थे। वे 276 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहे। उनका कार्यकाल 3 जून 1985 से 6 मार्च 1986 के बीच रहा। वहीं अगर देश के स्तर पर देखें तो फडणवीस भारत के किसी राज्य के सबसे कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहने वाले तीसरे नेता बन गए हैं।


Here are some of India’s shortest serving chief ministers:

जगदम्बिका पाल, एक दिन

उत्तर प्रदेश में 1998 के चुनाव में एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद जगदम्बिका पाल एक दिन के मुख्यमंत्री बन गए। 21 फरवरी, 1998 को लोकतांत्रिक कांग्रेस ने कल्याण सिंह सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। राज्यपाल ने सरकार को बर्खास्त कर दिया और देर रात मुख्यमंत्री के रूप में जादगंबिका पाल को शपथ दिलाई। मगर अगले ही दिन हाईकोर्ट ने निर्णय को उलट दिया।

सतीश प्रसाद सिंह, एक सप्ताह


1968 में सतीश प्रसाद सिंह बिहार के सबसे कम उम्र के केवल एक सप्ताह के लिए मुख्यमंत्री बने। सतीश ने स्वेच्छा से अपनी सीट छोड़ दी।

एससी मारक, 13 दिन

मेघालय में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एससी मारक 27 फरवरी, 1998 से 10 मार्च, 1998 तक केवल 13 दिनों के लिए सत्ता में थे।

जानकी रामचंद्रन, 23 दिन

जानकी रामचंद्रन तमिल अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ और AIADMK के संस्थापक एमजी रामचंद्रन की पत्नी थीं। जानकी 23 दिनों के लिए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री थीं। जानकी 7 जनवरी, 1988 से 30 जनवरी तक मुख्यमंत्री रहीं।

सीएच मोहम्मद कोया, 45 दिन

भारतीय संघ मुस्लिम लीग (IUML) के नेता सीएच मोहम्मद कोया 25 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहने वाले नेता थे। उन्होंने 12 अक्टूबर, 1979 से 1 दिसंबर, 1979 तक 45 दिनों तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।


महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

‘क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी संभव’ गडकरी के बयान पर एनसीपी नेता ने ली चुटकी, बोले- कर दिया ना क्लीन बोल्ड

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)