हिट एंड रन मामले में लोजपा कार्यकर्ता की मौत के लिए रेडियो जॉकी गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
अफगानिस्तान की जेल में हुई हिंसा, 8 की मौत

नई दिल्ली। हिट एंड रन मामले में पिछले सप्ताह लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस ने एक रेडियो जॉकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पिछले रविवार को विंडसर प्लेस में रेडियो सिटी के आरजे अंकित गुलाटी की तेज गति एसयूवी ने लोजपा कार्यकर्ता धीरज कुमार की बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

गुलाटी उस समय अशोक होटल से लौट रहे थे और घटना के बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार रात गिरफ्तार किया।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)