झारखंड में नक्सली हमला, 3 इमारतें विस्फोट से ध्वस्त

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड में नक्सली हमला, 3 इमारतें विस्फोट से ध्वस्त

रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने वन विभाग की तीन इमारतों को विस्फोट से उड़ा दिया। घटना की जानकारी ने पुलिस ने दी।

नक्सलियों ने सबसे पहले वन सुरक्षाकर्मियों की दो इमारतों को उड़ाया। इनके निर्माण पर 30 लाख रुपए की लागत आई थी। इसके बाद उन्होंने कुइरा वन क्षेत्र में तीसरे भवन को ध्वस्त किया।


इस विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। नक्सली अपने पीछे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का पर्चा छोड़ गए।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)