Army Bharti Rally Postponed: झारखंड सेना भर्ती रैली स्थगित, नई तारीख की घोषणा बाद में होगी जारी

  • Follow Newsd Hindi On  
Army Bharti Rally Postponed: झारखंड सेना भर्ती रैली स्थगित, नई तारीख की घोषणा बाद में होगी जारी

देशभर में कोरोना के चलते सभी शिक्षण संस्थान, परीक्षाएं को स्थगित कर दिया है। इसी के साथ अब खबर आई है कि कोरोना (Coronavirus) के चलते झारखंड (Jharkhand) राज्य ने सेना भर्ती रैली स्थगित कर दी है। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में अगले महीने 5 अप्रैल से 18 तक पुरुषों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना था। लेकिन इस अब इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है।

इसकी सूचना रांची आर्मी भर्ती (Recruitment)ऑफिस ने नोटिस जारी कर दी है। साथ ही लिखा गया है कि कोरोना (Coronavirus)के बढ़ते प्रसार को देखते हुए इसे फिलहाल इसका आयोजन स्थगित किया जा रहा हैं।


उल्लेखनीय है कि झारखंड के सभी 24 जिलों के युवाओं के लिए थल सेना में भर्ती (Recruitment)के लिए रैली का आयोजन होना था। इसके लिए 20 मार्च तक ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन किया गया था। साथ ही रैली में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड ई-मेल पर 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच भेजा जाना था।

बता दें कि अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड पर दी गई तिथि के अनुसार रैली में भाग लेना है। एडमिट कार्ड लेजर प्रिंटर से ही प्रिंट कराएं। उसे लेमिनेट नहीं कराएं। भर्ती रैली स्थल पर प्रवेश पत्र के साथ सभी आवश्यक कागजात की मूल कॉपी और फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।


JAC 10th Result 2020, Jharkhand Board 10th Result 2020: झारखंड बोर्ड 10 वीं 2020 का रिजल्ट


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)