झारखंड: भाजपा MLA ढुल्लू महतो को 18 महीने की सजा, जमानत पर हुए रिहा

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: भाजपा MLA ढुल्लू महतो को 18 महीने की सजा, जमानत पर हुए रिहा

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। झारखंड में भाजपा के कद्दावर नेता ढुल्लू महतो को एक आपराधिक मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। ढुल्लू महतो को 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाए जाने के कुछ दे बाद ही कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। ढुल्लू महतो के खिलाफ पुलिस ने 2013 में मुकदमा लिखा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। आज कोर्ट ने उन्हे एक मामले में एक साल की और दूसरे मामले में 18 माह की सजा सुनाई थी।

पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ने का था आरोप

झारखंड में बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ढुल्लू महतो पर 2013 में पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ने व सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस कस्टडी से आरोपी को छुड़ा ले जाने के आरोप लगे थे। पीड़ित पुलिस अधिकारी की तरफ से मौजूदा विधायक पर कई धाराओं में मुकदमा लिखाया गया था। कोर्ट ने सभी आरोपों में विधायक को दोषी पाए जाने पर सजा सुनाई है। विधायक के साथ-साथ चार और लोगों पर आरोप लगे थे। मामले में सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए कोर्ट ने सजा सुनाई है। धनबाद सेशन कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुनाते हुए एक आरोपी को दोषी न पाए जाने पर बरी भी किया है।



झारखंड: भाजपा विधायक ढुल्लू महतो पर ग्रामीणों ने लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)