झारखंड: पूर्व मिस इंडिया तनुश्री दत्ता जमशेदपुर से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: पूर्व मिस इंडिया तनुश्री दत्ता जमशेदपुर से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अब राजनीति में उतरने की तैयारी कर रही हैं। खबर है कि झारखंड के जनमत पार्टी से पूर्व विधायक सूर्य सिंह की पुत्री नीतिशा बेसरा ने बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जमशेदपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए प्रस्ताव दिया है। इसकी जानकारी सूर्य सिंह बेसरा ने दी है।

उन्होंने कहा कि जनमत पार्टी झारखंड में तीसरी राजनीति पार्टी है, जिसमें भाजपा को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM), झारखंड पीपुल्स पार्टी, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और आजसू आदि पार्टियों का सहयोग प्राप्त है। ऐसे में तनुश्री दत्ता पार्टी में आ जाती हैं तो जनमत पार्टी अवश्य ही झारखंड में भाजपा मुक्त सरकार बनेगा। जनमत पार्टी आगामी 2 मार्च को सीटों का ऐलान करेगी।



कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का पहला झारखंड दौरा, 2 मार्च को रांची में महारैली

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)