Lok Sabha Election Results Bihar 2019 Live Updates: बिहार में 39 सीटों पर एनडीए की जीत, कांग्रेस को मिली 1 सीट

  • Follow Newsd Hindi On  
Lok Sabha Election Results Bihar 2019 Live Updates: बिहार लोकसभा चुनाव रिजल्ट/रुझान 2019 लाइव अपडेट्स

Lok Sabha Election Results Bihar 2019, LIVE UPDATES:

बिहार में मोदी का जादू सिर चढ़कर बोला है। राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 39 सीट पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। सिर्फ किशनगंज सीट पर कांग्रेस के डॉ मोहम्मद जावेद ने जीत दर्ज की है। एनडीए से बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16 और एलजेपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। शत्रुघ्न सिन्हा, शरद यादव, मीरा कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, पप्पू यादव, मीसा भारती, जीतन राम मांझी, रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे महागठबंधन के बड़े दिग्गज चुनाव हार गए हैं।



मोदी सरकार में मंत्री रविशंकर प्रसाद (पटना साहिब), राधा मोहन सिंह (पूर्वी चंपारण), गिरिराज सिंह (बेगूसराय), आरके सिंह (आरा), अश्विनी कुमार चौबे (बक्सर), राजीव प्रताप रूढ़ी (सारण), चिराग पासवान (जमुई), रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस (हाजीपुर) एनडीए के उन प्रमुख चेहरों में से हैं, जो अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।


केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र सीट पर आरजेडी की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती से पीछे चल रहे हैं।


बिहार में विपक्ष के प्रमुख चेहरों में शरद यादव (मधेपुरा), शत्रुघ्न सिन्हा (पटना साहिब), लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार (सासाराम), जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (बेगूसराय), रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (काराकाट), विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी (खगड़िया) और हम(एस) प्रमुख जीतन राम मांझी लगातार पीछे चल रहे हैं।



बिहार की 40 लोकसभा सीटों में 16-16 पर बीजेपी, जेडीयू और 6 सीटों पर एलजेपी बढ़त बनाये हुए है। 2 सीटों पर आरजेडी आगे है।


बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह आगे, कन्हैया कुमार पर बनाई 66001 वोटों की बढ़त


पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा 22119 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के रविशंकर प्रसाद आगे


पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी की मीसा भारती 11637 वोटों से आगे, बीजेपी के रामकृपाल यादव पीछे


मुंगेर सीट से जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह 9198 वोटों से आगे, कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी पर बनाई बढ़त


जमुई सीट से चिराग पासवान आगे, आरएलएसपी के भूदेव चौधरी 34490 वोट से पीछे


हाजीपुर से एलजेपी के पशुपति कुमार पारस 14071 वोटों से आगे, आरजेडी के शिवचंद्र राम दूसरे नंबर पर


जमुई से चिराग पासवान 11 हजार वोटो से आगे


बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह चल रहे हैं आगे, कन्हैया तीसरे नंबर खिसके


09:15 AM: बिहार में 20 सीटों पर भाजपा की अगुआई में एनडीए आगे चल रही है। गया से हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी पीछे चल रहे हैं।


पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद 4000 वोट से आगे, पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती 800 मतों से आगे


झंझारपुर से जदयू के रामप्रीत मंडल आगे चल रहे हैं.  वहीँ गुलाब यादव आरजेडी के उम्मीदवार हैं.

सुपौल से दिलेश्वर कमैत (जदयू), रंजीत रंजन (कांग्रेस) की उम्मीदवार हैं

मधेपुरा में दिनेश चंद्र यादव (जदयू) के आगे चल रहे हैं, शरद यादव (राजद), पप्पू यादव (जाप) के उम्मीदवार हैं.


देशभर की 542 लोकसभा सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (Lok Sabha Election Results 2019) आने वाले हैं। चुनावी समर में उतरे सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने में कुछ ही घंटे शेष हैं।  चुनाव आयोग की वेबसाइट – (https://eci.gov.in/) पर चुनाव परिणाम चेक किए जा सकेंगे। एग्जिट पोल्स के मुताबिक देश में एनडीए (NDA) की सरकार एक बार फिर से बनने वाली है। लेकिन सियासी दलों और उनके गठबंधन की हार-जीत तो मतगणना के बाद ही तय होगी। केंद्र की सत्ता पर कौन काबिज होगा, इसमें बिहार (Bihar Election Results) की 40 लोकसभा सीटों का अहम योगदान होगा।

देखा जाए तो बिहार (Bihar) की करीब-करीब हर सीट पर सीधा मुकाबला एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahgathbandhan) प्रत्याशियों के बीच है। बीजेपी-नीत एनडीए में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU और रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) शामिल है। वहीं महागठबंधन खेमे में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा (RLSP), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) शामिल है। राजग (NDA) की ओर से बीजेपी (BJP) और जदयू (जेडीयू) ने 17-17 सीटों पर, जबकि एलजेपी (लोजपा) ने 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे। महागठबंधन (Grand Alliance) की तरफ से आरजेडी (RJD) 19 सीटों पर, कांग्रेस 9 सीट पर, आरएलएसपी 5, हम 3, वीआईपी 3 सीट और सीपीआई (एमएल) एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

बहरहाल, मतगणना प्रारंभ हो गयी है और थोड़ी ही देर में शुरूआती रुझान सामने आने शुरू हो जाएंगे। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे यह तस्वीर साफ़ हो जाएगी कि बिहार में फिर से मोदी मैजिक चलता है या महागठबंधन कोई उलटफेर कर एग्जिट पोल के आंकड़ों को गलत साबित करता है। मतगणना की पल-पल की खबर हम आप तक पहुँचाने के लिए हाजिर हैं। जुड़े रहिये न्यूज्ड हिंदी के साथ…

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)