केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले- मॉब लिंचिंग के ज्यादातर केस झूठे और मनगढ़ंत

  • Follow Newsd Hindi On  
यूपी: मेरठ के सिटी SP के वायरल वीडियो पर मुख्तार अब्बास नकवी ने की जांच और कार्रवाई की मांग

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने देश में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर बड़ा बयान दिया है। नकवी ने कहा कि लिंचिंग के ज्यादातर मामले मनगढ़ंत और झूठे होते हैं। बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने मॉब लिंचिंग को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मुसलमान 1947 के बाद भी सजा काट रहे हैं। अगर मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती।

आजम खान का विवादित बयान, बोले- पाकिस्तान न जाने की सजा भुगत रहे हैं मुसलमान


सपा नेता आजम खान ने शनिवार को कहा कि मुसलमान यहां हैं तो सजा भुगतेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज क्यों नहीं गए पाकिस्तान? उन्होंने इसे अपना वतन माना। अब उन्हें इसकी सजा तो मिलेगी और उन्हें सहना होगा।

कम नहीं हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाएं

गौरतलब है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आज (20 जुलाई) को मोर चोरी के आरोप में भीड़ ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। शख्स के पास शिकार किए हुए चार मोर की लाशें मिली थीं, जिसे देखकर गांव वाले भड़क गए। इसके बाद उनलोगों ने चोर की इतनी पिटाई की कि उसने दम तोड़ दिया।

मध्य प्रदेश : मोर चोरी के आरोप में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या


इसके अलावा शुक्रवार (19 जुलाई) को बिहार के सारण जिले के बनियापुर इलाके में भीड़ ने तीन लोगों को पशु चोरी के आरोप में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले गुरुवार (18 जुलाई) को मध्य प्रदेश के नीमच में ही भीड़ ने बकरा चोरी के आरोप में तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी।

बिहार : मॉब लिंचिंग का शिकार हुई महिला, निर्वस्त्र कर पति के सामने 2 घंटे तक पीटती रही भीड़

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)