झारखंड सरकार के नए लोगो को मिली मंजूरी, 15 अगस्त से बदल जाएगा राज्य का प्रतीक चिन्ह

  • Follow Newsd Hindi On  
New symbol of Jharkhand government gets approval

झारखंड (Jharkhand) मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखंड सरकार का नया लोगो जारी किया गया। इस लोगो में हाथी, टेसू के फूल, अशोक स्तंभ आदि प्रमुख रूप से नज़र आ रहे हैं। चित्र में टेसू के फूल का रंग तो स्पष्ट है लेकिन झारखंड का राजकीय पशु हाथी सफेद दिख रहा है।

झारखंड सराकर का नया राज्य चिन्ह का विन्यास वृत्ताकार है जो राज्य की प्रगति का प्रतीक है। वृत्तीय आकार के प्रतीक चिह्न में सबसे पहले बाहर की तरफ गोलाई में झारखंड सरकार लिखा हुआ है। इसके बाद हाथी दिख रहे हैं। फिर पलाश के फूल हैं। इसके बाद सौरा चित्रकारी दिखाई देगी। वृत के मध्य में अशोक स्तंभ है।


झारखंड सरकार के नए प्रतीक चिन्ह की खास विशेषताएं-

हरा रंग: झारखंड की हरी-भरी धरती और वन संपदा को प्रतिबिंबित को दर्शाता है।

हाथी: राज्य के ऐश्वर्य और प्रचूर प्राकृतिक संसाधनों और समृद्धि का प्रतीक है

पलाश का फूल: प्राकृतिक सौंदर्य का परिचायक है।

सौरा चित्रकारी: राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

अशोक स्तंभ: राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न होने के साथ ही उपबंधित शक्तियों के साथ राज्य की संप्रभुता शक्ति का ध्योतक है और देश के विकास में झारखंड की भागीदारी को भी प्रदर्शित करता है।

राज्य सरकार के एक वरीय अधिकारी के मुताबिक फिलहाल लोगो मीडिया में जारी किया गया है। 15 अगस्त को इसे विधिवत लांच किया जाएगा।  झारखंड के नए प्रतीक चिन्‍ह की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव अजय कुमार ने कहा कि झारखंड राज्‍य का नया लोगो को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है।

यह लोगो वृताकार आकार का है।इसके सबसे बाहरी हिस्‍से में हिन्‍दी में झारखंड सरकार और अंग्रेजी में Government of Jharkhand लिखा हुआ है। झारखंड में हाथियों का अलग महत्‍व है। इस नए लोगों में झारखंड की विभिन्‍न संस्‍कृतियों को तस्‍वीरों समाहित है और सबसे भीतर सबसे बड़ा अशोक स्‍तम्‍भ और सत्‍यमेव जयते है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)