Nobel Prize 2019: अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

  • Follow Newsd Hindi On  
Nobel Prize for Chemistry 2020: इम्मैन्युअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को केमिस्ट्री में जीनोम एडिटिंग के तरीके के लिए मिला नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2019: साल 2019 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को संयुक्त रूप से मिला है।  इन्हें वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए किए गए अपने कामों के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

दिलचस्प बात ये है कि अभिजीत बनर्जी ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और इस पुरस्कार की संयुक्त विजेता एस्थर डुफलो उनकी पत्नी हैं।


सबसे आखिर में अर्थशास्त्र के नोबेल का ऐलान

बता दें कि इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 7 अक्टूबर से शुरू हुई। सबसे पहले चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। 8 को भौतिकी और आज 9 को रसायन के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। 10 को साहित्य और 11 अक्टूबर को शांति के नोबल पुरस्कार का एलान किया गया। सबसे आखिर में 14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता के नाम का ऐलान किया गया।

नोबेल पुरस्कार में क्या मिलता है?

नोबेल पुरस्कार के हर विजेता को करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। इसके साथ 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।

गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार हर साल स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1901 में हुई थी। ये पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।


Abhijit Banerjee: कौन हैं अभिजीत बनर्जी, जिन्हें मिला है इस साल के अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2019: जॉन गुडेनफ, स्टेनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2019: जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)