Pakistani websites hacked: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी वेबसाइट हैक, होमपेज पर दिखा तिरंगा और ‘जय श्रीराम’

  • Follow Newsd Hindi On  
Pakistani website hacked on the occasion of Independence Day

Pakistani websites hacked: आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है। इस मौके पर पाकिस्तान की वेबसाइट्स पर भी शुभकामना संदेश दिखाई दे रहे हैं। दरअसल ये कारनामा हैकरों ने किया है। पाकिस्तान की फातिमा जिन्नाह महिला विश्वविद्यालय समेत दूसरी साइट्स पर भारत का तिरंगा झंडा लहरा रहा है।

पाकिस्तान की वेबसाइट peterco.com.pk को हैक कर लिया गया है। वेबसाइट के होम पेज पर यह हरकत ‘इंडियन साइबर ट्रूप’ की बताई गई है। पेज पर सबसे ऊपर तिरंगे के साथ ‘सत्यमेव जयते’ भी लिखा है। उसके नीचे भारत का तिरंगा झंडा लेकर दौड़ते बच्चों की तस्वीर भी मौजूज है और फिर ‘स्वतंत्रता दिवस की बधाई’ भी दी गई है।


इस पेज पर भगवान राम की बड़ी सी तस्वीर दिख रही है और नीचे लाहौर और कराची में भी राम मंदिर बनाने की बात लिखी है। इसके नीचे देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों को सलाम किया गया है। इसके अलावा फातिमा जिन्नाह विमिन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट भी हैक कर ली गई। उस पर भी ऐसी ही तस्वीरें नजर आ रही हैं। फिलहाल ये साइट खुल नहीं रही है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)