Petrol Diesel Price: आज पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, जानें अपने शहर का भाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का रेट?

Petrol Diesel Price: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से क्रूड का फ्यूचर ट्रेड (Crude Future) डाउन हुआ है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में बीते सप्ताहांत कच्चे तेल कीमतों (Crude Oil Price) में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन, घरेलू बाजार (Domestic Market) में देखें तो यहां आज फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई। उससे पहले तीन दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल (Diesel Petrol) की कीमतों में शांति थी। आज डीजल की कीमत में 24 से 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पेट्रोल की भी 23 से 25 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 84.95 रुपये पर चला गया जो कि ऑल टाइम हाई है। इस दिन डीजल भी 75.13 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। आज दोनों ईंधनों की कीमतों में 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।


शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 84.95 73.13
मुंबई 91.56 81.87
चेन्नै 87.63 80.40
कोलकाता 86.39 78.72
नोएडा 84.60 75.57
रांची 83.76 79.50
बेंगलुरु 87.82 79.67
पटना 87.42 80.27
चंडीगढ़ 81.80 74.88
लखनऊ 84.56 75.50

 

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)