Petrol, Diesel Prices Today: अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा पेट्रोल-डीजल का दाम, जानिए आज का भाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today know the price of your city

Petrol Price 26 February 2021 Update: भले ही बीते तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol, Diesel Prices ) शांति है, लेकिन आम आदमी की जेब यहां से नहीं तो वहां से कट ही रही है। फरवरी में LPG सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) 100 रुपये बढ़ चुके हैं, इस महीने में ये तीसरी बढ़ोतरी है। पेट्रोल डीजल की कीमतें (Petrol, Diesel Prices ) मंगलवार को बढ़ीं थीं, तब से अबतक इसमें शांति है।

दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें जिस तरह से बढ़ रहीं हैं, ऐसे में एक बात की आशंका हमेशा रहेगी कि कीमतों का घटना मुश्किल है, क्योंकि ग्लोबल क्रूड की कीमतें 66 डॉलर प्रति बैरल को पार गई हैं।


बता दें, कि इस महीने कुल 13 दिन दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि कटौती एक बार भी नहीं हुई है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की बढ़ती कीमतों की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। वहीं, उन्होंने राज्यों की तरफ से लगाए जाने वाले टैक्स की ओर भी ध्यान दिलाया था।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 90.93 81.32
मुंबई 97.34 88.44
 चेन्नई 92.90 86.31
कोलकाता 91.12 84.20
भोपाल 98.96 89.60
रांची 88.35 85.97
बेंगलुरु 93.98 86.21
पटना 93.25 86.57
चंडीगढ़ 87.50 81.02
लखनऊ 89.13 81.70

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)