Bihar: पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार की कोरोना से मौत, पटना एम्स चल रहा था इलाज

  • Follow Newsd Hindi On  
Purnia IG Vinod Kumar dies from Corona

Bihar: पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार की कोरोना से मौत हो गयी। विनोद कुमार को पॉजिटिव पाए जाने इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया था। सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने आईजी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह पहले से ही डायबिटिज के मरीज थे। पूर्णिया जोन के वह पहले आईजी बने थे।

59 वर्षीय विनोद कुमार 20 अगस्त 2019 को पूर्णिया रेंज के आईजी बने थे। उन्होंने बिहार पुलिस सर्विस के तहत जॉइन किया था। 2011 में आईपीएस बनाए गए। इन्हें आईपीएस का 2001 बैच मिला था। विनोद कुमार को शनिवार की सुबह करीब तीन बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। वे डाइबिटीज से भी पीड़ित थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, तकरीबन रात 11 बजे उनकी मौत हो गई।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)