UP: सांप ने शराबी को काटा तो उसे कच्चा चबा गया शख्स, कर दिए कई टुकड़े

  • Follow Newsd Hindi On  
Snakes bite 26 people in UP village

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक गांव में अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक शराबी युवक ने सांप द्वारा डंसे जाने के बाद उसे वापस काट लिया। इसके बाद सांप की मौके पर ही जान चली गई।

दरअसल एटा जिले के असरौली गांव में रहने वाले राजकुमार को रात में सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद वह बेहोशी की हालत में आ गया। राजकुमार के पिता ने बताया कि मेरा बेटा शराब पीकर आया था। तभी एक सांप ने उसे काट लिया। इसके बाद बेटे ने वापस सांप को काट लिया और उसके टुकड़े टुकड़े कर दिए।


इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत को गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

गौरतलब है कि इस तरह की घटना गुजरात में भी हुई थी। जहां एक शख्स को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद शख्स गुस्से में आकर सांप को ही चबा गया था। हालांकि बाद में उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई थी।


गुजरात: सांप ने काटा तो गुस्साए शख्स ने सांप को ही चबा डाला, हुई मौत


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)