विकास दुबे की पत्नी मीडिया वालों पर भड़की, कहा-जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी

  • Follow Newsd Hindi On  
Wife of gangster Vikas Dubey angry over media questions

गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) के एनकाउंटर के बाद उसका भैरव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस अंतिम संस्कार में शामिल हुई विकास दुबे की पत्नी ने मीडिया पर राजनीति करने का आरोप लगाया। मीडिया के लोगों ने विकास की पत्नी से पूछा कि विकास ने कत्ल नहीं किए थे क्या।

इसके जबाव में विकास की पत्नी ने कहा- करेगा तो, तू कौन होता है बोलने वाला। ऋचा ने ये भी कहा कि जिसने गलती की सजा तो उसे ही मिलेगी, ये मैं कह रही हूं और जरूरत पड़ेगी तो बंदूक भी उठाऊंगी। कानपुर के भैरव घाट पर विकास दुबे के अंतिम संस्कार के दौरान उसकी पत्नी ऋचा दुबे ने मीडिया के लोगों को जमकर लताड़ा।


श्मशान घाट पर परिवार से बात करने पहुंचे मीडिया के लोगों ने जिस वक्त ऋचा से सवाल किए वे आगबबूला हो गई। ऋचा पत्रकारों के सवालों पर अचानक से भड़क गई। इसी दौरान मीडिया ने कुछ और सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन विकास की पत्नी ने झल्लाते हुए मीडिया के लोगों से कहा- पहले मरवाते हो फिर मुंह चलाने आते हो।

ऋचा ने कहा कि उसके पति ने गलती की थी और पुलिस ने जो किया वो सही किया। ऋचा ने मीडिया के लोगों से ये जरूर कहा कि वो अपने घर वापस चले जाएं। मीडिया के लोगों ने ऋचा से कहा कि क्या विकास दुबे ने गलती की थी? इसके जवाब में ऋचा ने चिल्लाते हुए हां में जवाब दिया। इसी बीच मीडिया के बीच से एक और सवाल पूछा गया- उसके साथ सही हुआ? ऋचा ने कहा- हां सही हुआ।

ऋचा को विकास के एनकाउंटर से पहले पुलिस की हिरासत में रखकर पूछताछ भी की गई थी। विकास दुबे के एनकाउंटर के वक्त विकास की पत्नी और बेटे को पुलिस ने छोड़ दिया था। विकास की पत्नी को रिहा करते हुए पुलिस ने कहा था कि उसका इस अपराध में कोई हिस्सा नहीं है और परिवार के लोग निर्दोष हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)