World Food Day 2019: 16 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे, इस बार विश्व खाद्य दिवस पर लें ये संकल्प

  • Follow Newsd Hindi On  
World Food Day 2019: 16 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे, इस बार विश्व खाद्य दिवस पर लें ये संकल्प

World Food Day 2019 : 16 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व खाद्य दिवस या वर्ल्ड फूड डे (World Food Day ) मनाया जा रहा है। साल 1945 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की स्थापना हुई थी। इस अंतर्राष्ट्रीय संगठन का लक्ष्य है दुनिया से भुखमरी मिटाना। साल 2019 के वर्ल्ड फूड डे की थीम है – ‘हमारे कार्य, हमारा भविष्य, जीरो हंगर के लिए हेल्दी डायट्स।’

एफएओ (FAO) ने कुपोषण जैसी बड़ी समस्या को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। एफएओ ने इस वर्ष वर्ल्ड फूड डे (World Food Day) के आयोजन के लक्ष्यों को परिभाषित करने के लिए एक ब्रोशर जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि वर्तमान में दुनिया सिर्फ अल्पपोषित नहीं, कुपोषित है। दुनिया के कुछ हिस्से अभी भी भुखमरी का सामना कर रहे हैं। यह वह आबादी है जिस पर खाद्यान्न की कमी का सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। ब्रोशर में लिखा है, “वर्तमान समय में खाद्य सुरक्षा का मतलब केवल अनाज की मात्रा नहीं, बल्कि इसकी गुणवत्ता का प्रश्न भी है। अस्वस्थ आहार अब दुनियाभर में बीमारी और मृत्यु का एक बड़ा कारण बन गया है।”


अपनी आहार शैली को सुधारने का लें संकल्प

बिगड़ते खान-पान के कारण आज लोगों की सेहत पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है। फास्ट फूड, जंक फूड, बाजार के डिब्बाबंद फूड व अन्य खाद्य पदार्थों को कार्यशैली (कम शारीरिक श्रम) व अत्यधिक कार्य का बोझ (बहुत जल्दी ही अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाह) के कारण लोग आसानी से अपना रहे हैं। इसके परिणाम बहुत ही भयावह देखने को मिल रहे हैं। जैसे कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित होना।

Image result for world food day

16 अक्टूबर को विश्व आहार दिवस (World Food Day ) को अपनी आहार शैली को सुधारने का संकल्प लिया जा सकता है। अब हमें आहार के प्रति हर जगह पर विशेष सतर्कता की जरूरत है। चाहे वह होटल, स्कूल, हॉस्पिटल, घर या रेस्टारेंट हों, हर जगह संतुलित आहार अवश्य मिले। बड़ी-बड़ी होटलों में हेल्दी मिनू डिश भी मिनू कार्ड में लिखे जाएँ। स्कूल में आहार विशेषज्ञ की निगरानी में ही आहार उनके वजन, उम्र व लिंग के अनुसार दिया जाए।


ये कदम उठा सकते हैं हम

लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को खानपान की आदत बदलकर आसानी से भगाया जा सकता है। कुल लब्बोलुआब ये है कि स्वस्थ आहार पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि अधिकांश लोग नहीं जानते हैं कि इसकी शुरुआत कहां से की जाए। एफएओ ने ट्विटर अकाउंट पर ऐसे ही कुछ काम की लिस्ट जारी की, जानिए क्या हैं ये :

Image result for world food day

1. जितना संभव हो, घर का बना खाना खाएं।

2. अपने आहार में सब्जियां, फल, फलियां और नट्स को शामिल करें।

3. कुछ भी खाने से पहले पैकेट पर लगे लेबल को पढ़ना न भूलें।

4. चीनी, वसा और नमक कम खाएं।

5. ‘रिफाइन्ड व्हाइट’ के स्थान पर ‘हेल्दी ब्राउन’ का प्रयोग करें।

6. अपने आहार में स्वस्थ वसा – असंतृप्त वसा जोड़ें।

7. हर दिन कम से कम आधे घंटे के लिए व्यायाम करें।

बच्चों को लिए हेल्दी फूड

● बच्चों की प्लेट में अलग-अलग रंग की चीजें परोसें

● बच्चों को खाना पकाने की मजेदार प्रक्रिया में शामिल करें, उनके साथ मिलकर सैंडविच बनाएं या उन्हें किचन गार्डनिंग से अवगत कराएं।

● सेहत को फायदा पहुंचाने वाली चीजों को आकर्षक तरीके से सजा कर उनकी प्लेट में परोसें। इस तरह वे सामान्य रूप से उबली चीजें भी खाने लगेंगे।


मखानों के नियमित सेवन से सेहत को होंगे ये लाभ

मधुमेह में लाभकारी नट्स, दिल की बीमारियों से भी करे बचाव

ये 5 हेल्दी सूप करेंगे बढ़ते वजन की समस्या को दूर

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)