Ziradei Vidhan Sabha Seat: जीरादेई में जेडीयू का दबदबा रहेगा बरकरार या किसी और के हाथ लगेगी बाजी

  • Follow Newsd Hindi On  
bihar-vidhan-sabha-election-2020-live-updates-voting-of-first-phase

Ziradei Vidhan Sabha Seat: जीरादेई देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि भी है। इसके अलावा भी इस क्षेत्र की अपनी अलग खासियत है। यह स्थल भगवान बुद्ध से भी जुड़ा है। तीन हजार साल से भी अधिक समय का इसका इतिहास रहा है। वर्तमान में इस विधानसभा से जेडीयू के रमेश सिंह कुशवाहा विधायक हैं। इस बार के चुनावी संग्राम में कुशवाहा को मात देने के लिए महागठबंधन कड़ी तैयारी कर चुका है।

जीरादेई सीट का इतिहास

वर्ष 1977 में गठित जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस, जनता दल, जदयू और राजद को दो-दो बार जीत मिली है। वहीं बीजेपी व जनता पार्टी सेक्युलर के साथ निर्दलीय उम्मीदवार को भी एक-एक बार यहां विजय मिली है। 1990 में निर्दलीय तो 1995 में जनता दल के टिकट पर मो शहाबुद्दीन यहां से विधायक बने थे। साल 2000 व 2005 (फरवरी) के चुनाव में राजद के एजाजुल हक ने भी दो बार बाजी मारी थी। 2005 (अक्तूबर) में हुए चुनाव में जदयू के श्याम बहादुर सिंह यहां से विधायक चुने गए।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की जनसंख्या की बात करें तो 2015 के चुनाव के अनुसार, इस क्षेत्र में कुल 2,53,194 मतदाता हैं। इनमें से 1,37,302 पुरुष मतदाता और 1,15,888 महिला वोटर्स शामिल हैं।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जदयू ने अपना झंडा लहराया था। जदयू उम्मीदवार रमेश सिंह कुशवाहा ने बीजेपी की आशा देवी को हराया था। जदयू उम्मीदवार को 40,760 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के प्रत्याशी के पक्ष में 34,669 वोट आए थे।

Ziradei Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू– कमला सिंह

भाकपा माले – अमरजीत सिंह कुशवाह


लोजपा – बिनोद तिवारी

बीएसपी – राहुल द्रविड़

Ziradei Vidhan Sabha winner :  जीरादेई के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ramesh Singh Kushwaha JD(U) 40760 Asha Devi BJP 34669
2010 Asha Devi BJP 29442 Amarjeet Kushwaha CPI(ML)(L) 20522
OCT 2005 Shyam Bahadur Singh JD(U) 42267 Azazul Haque RJD 27887
FEB 2005 Azazul Haque RJD 31757 Shyam Bahadur Singh JD(U) 28691
2000 M. Azazul Haque RJD 75920 Shyam Bahadur Singh SAP 31000
1996 Sheo Shanker Yadav JD 39551 Dhruv Shanker Pd. Singh BJP 37148
1995 M. Sahabuddin JD 42710 Srijay Kumar SAP 28578
1990 S.M. Mashabuddin IND 23215 Tribhuvan Singh INC 22837
1985 Tribhuan Singh INC 21855 Abhai Kumar Pandey IND 13019
1980 Raghav Prasad JNP(SC) 14147 Vipendra Kumar Verma JNP(JP) 11469
1977 Raja Ram Choudhary INC 15947 Bipendra Kumar Verma JNP 14915
1972 Sankarnath Vidyarthi IND 24960 Zawar Husain INC 15469
1969 Zowar Hussain INC 20445 Shankar Nath Vidyarthi LTC 16979
1967 Z. Hussain INC 24665 H. Singh JKD 10092
1962 Raja Ram Choudhary SWA 19130 Zawar Hussain INC 18426
1957 Zawar Hussain INC 11200 Raja Ram Chaudhary IND 4688

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)